पुणे शहर में एक परिवार ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर पत्नी और बेटे को नींद की गोलियां दी और खुद ने की आत्महत्या

पुणे
कर्ज देने वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में नींद की दवा देकर पत्नी और बेटे की जान ले ली। इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के निकट चिखली निवासी वैभव हांडे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौतों के सिलसिले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान के रूप में हुई है। वैभव ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी 36 वर्षीय पत्नी शुभांगी हांडे और 9 वर्षीय बेटे धनराज को सुबह नींद की कई गोलियां दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वैभव ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की।

शुक्रवार की रात वैभव ने अपने 14 वर्षीय बेटे के मोबाइल फोन पर एक नोट भेजा था जिसमें उसने अपनी इस योजना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह मैसेज पढ़कर किशोर घबरा गया और अपने परिवार के बारे में जानने के लिए पड़ोसियों को फोन किया। इसके बाद पड़ोसियों ने जब कई बार दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फ्लैट में प्रवेश किया और वैभव को जीवित पाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर लिया था कर्ज
वैभव की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया, 'शिकायतकर्ता ने आरोपी संतोष कदम और सुरेखा से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने जावेद खान से भी ऊंची ब्याज दर पर 4 लाख रुपये लिए थे।' अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने मूलधन और अतिरिक्त 9 लाख रुपये कर्ज प्रदाताओं को चुका दिए थे, लेकिन वे उसे और अधिक भुगतान के लिए परेशान कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

admin

Related Posts

युद्ध में बड़ा नुकसान, अमेरिका ने स्वीकारा—ईरान के हमले में जेट तबाह, पायलट गायब

विदेश  ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। एक एफ-35 और एफ-15 को मार गिराने का दावा किया गया। इस बीच,…

होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह