मैनपुरी में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

मैनपुरी

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है।

अपराधी पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    सरकार की ओर से अब तक 1,31,000 कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूल किट प्रदान की गई

    ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार ओडीओपी योजना से निर्यात दोगुना, पारंपरिक उत्पादों को मिला वैश्विक मंच, बजट में आवंटन बढ़ा सरकार की…

    अंतरधार्मिक विवाह मामले में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने सभा पर लगाई पाबंदी

    मेरठ  मेरठ में बकायदा कार्ड छपवाकर मुस्लिम युवक से शादी का ऐलान करने वाली हिंदू लड़की का मामला बहुत ज्यादा गरमा गया है। हिंदूवादी नेताओं ने शादी नहीं होने देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर