ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और पुत्र की मौत

पीलीभीत

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पुत्र और महिला की मौत हो गई। तीनों लोग भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष), बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) व पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उनकी भी मौत हो गई।

रुद्रपुर से बीसलपुर जाते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार मृतक पंचम लाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के साथ रहते थे। रुद्रपुर में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह पत्नी और पुत्र के साथ बीसलपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पंचम लाल के परिवार में कोहराम मचा है। उनके छोटे पुत्र जितेंद्र, वीरेंद्र और पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार तीनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    गत वर्ष की तुलना में प्रदेश में 3.13 लाख मीट्रिक टन अधिक उर्वरक उपलब्ध

    लखनऊ  प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। वर्तमान में प्रदेश में 13.28 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 05.23 लाख मी. टन डीएपी, 04.81 लाख मी. टन…

    एक्सप्रेसवे विकास में यूपी ने रचा नया रिकॉर्ड, 1900 किलोमीटर से ज्यादा नेटवर्क तैयार

    लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। कभी पिछड़ेपन और विकास की धीमी रफ्तार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म