जल गंगा संवर्धन अभियान में नए जल संग्रहण संरचनाएं बनाई जाएंगी और पहले से मौजूद संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा

जल गंगा संवर्धन अभियान

हर बूंद की कीमत: जन सहयोग से हो रहा जल संवर्धन

 जल गंगा संवर्धन अभियान जनसहभागिता से जल संरक्षण और संवर्धन की अवधारणा पर आधारित

जल गंगा संवर्धन अभियान में नए जल संग्रहण संरचनाएं बनाई जाएंगी और पहले से मौजूद संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा

भोपाल

जल संचयन का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ किया है, जो 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। जल गंगा संवर्धन अभियान जनसहभागिता से जल संरक्षण और संवर्धन की अवधारणा पर आधारित है। इस अभियान में नए जल संग्रहण संरचनाएं बनाई जाएंगी और पहले से मौजूद संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही जल स्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की सफाई तथा उनके आसपास पौधारोपण किया जा रहा है । समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान समाज और सरकार की संयुक्त पहल से एक जन आंदोलन बनता जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया झाबुआ जिले के पेटलावद जनपद की ग्राम पंचायत करड़ावद के ठिकरिया तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान में जल चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुईं। मंत्री श्रीमती भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र को माही डेम की सौगात स्व. दिलीप सिंह भूरिया के अथक प्रयासों से मिलने के कारण आज पेटलावद में हरियाणा, पंजाब जैसी कृषि होने लगी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अनेक पुराने तालाबों से किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिये पानी लेते आ रहे हैं। वर्तमान में तालाब में पानी खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में सभी किसानों को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाबों से काली मिट्टी जन-भागीदारी से निकालकर अपने-अपने खेतों में ले जायें, जिससे उनके खेतों की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। मंत्री श्रीमती भूरिया ने ग्रामीणों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण अभियान में आगे आयें एवं जल-स्रोतों की साफ-सफाई और जल संग्रहण के कार्य में भागीदारी निभायें, जिससे वर्तमान जल संकट से आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके। इस अवसर पर 100 बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

जन-अभियान परिषद और ग्रामीणों ने क्षिप्रा नदी की साफ-सफाई की

देवास जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिये जन-अभियान परिषद और ग्रामीणजन क्षिप्रा नदी की साफ-सफाई कर श्रमदान कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर शेड अंतर्गत देवास जिले के बागली विकासखण्ड के ग्राम पुंजापुरा में वॉटर शेड विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विधायक बागली मुरली भंवरा ने वॉटर शेड वैन को हरी झण्डी दिखायी। विधायक भंवरा ने जल के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान कृषक, स्कूली बच्चों और आजीविका समूह की महिलाओं का सम्मान किया।

जल संरक्षण का संदेश देने के लिये अधिकारी एवं छात्रों ने देवास में निकाली रैली

जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण का संदेश देने के लिये अधिकारी एवं छात्रों द्वारा रैली निकाली गयी। अभियान के अंतर्गत नये तालाब बनाये जा रहे हैं एवं पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के कार्य भी किये जा रहे हैं।

बुरहानपुर में रंगोली के माध्यम से दिया जल बचाने का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुरहानपुर में रंगोली के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया जा रहा है। रंगोली प्रतियोगिता एक कलात्मक और रचनात्मक गतिविधि है, जिसका उद्देश्य लोगों को जल के महत्व के बारे में बताना है। शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय बुरहानपुर में सेव वॉटर की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से “जल होगा तभी सुरक्षित होगा कल’’ का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

भिण्ड जिले के लहार न्यायालय परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था स्व. विद्या देवी लल्ला प्रसाद झा शिक्षा प्रसार समाज सेवा समिति द्वारा न्यायाधीश राकेश बंसल एडीजे लहार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मटके के ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गयी।

 

  • admin

    Related Posts

    MP में 3 दिन तक आंधी और बारिश, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि का अलर्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और…

    अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात

    अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भोपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान