इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंकें

इंदौर
इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंक दिए. किसानों का आरोप है कि नगर निगम सड़कों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता और छीना झपटी कर रहा है. नगर निगम द्वारा एक किसान के साथ फिर ज्यादती करने का मामला सामने आया है. इस बात से दुखी किसान ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में भरे हुए तरबूजों की सड़क पर बरसात कर दी. विरोध स्वरूप किसान ने इस दौरान अपने कपड़े भी उतार फेंके, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई.

किसान ने सड़क पर की तरबूज की बारिश
आरोप है कि, आम तौर पर सड़कों से अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की कोशिश रहती की दुकानदारों के साथ आपसी हितलाभ साधकर मामले को रफा दफा कर दिया जाए. लेकिन जो दुकानदार अधिकारियों और कर्मचारी की बात नहीं मानते उन्हें निगम कर्मियों की ज्यादती का शिकार होना पड़ता है. शहर के एरोड्रम क्षेत्र में छोटा बांगरदा के 60 फीट रोड पर ऐसे ही एक घटनाक्रम के चलते किसान ने सड़क पर तरबूजों की बरसात कर दी.

अर्धनग्न होकर किसान का प्रदर्शन
दरअसल, मौके पर नगर निगम की टीम और पुलिस ने रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करके तरबूज बेचने का आरोप लगाते हुए तराजू जब्त कर लिया था. इस दौरान किसान के करीब 2 क्विंटल तरबूज भी सड़क पर फेंक दिए थे. इस बात से व्यथित किसान विक्रम सिसोदिया के भाई ने अर्धनग्न होकर सड़क पर ही तरबूज फेंकना शुरू कर दिए. इस दौरान वहां चौराहे पर भीड़ एकत्र होने से जाम लग गया. हालांकि यह देख नगर निगम की टीम चुपचाप मौके से रवाना हो गई.

किसान ने लगाए नगर निगम कर्मचारियों पर आरोप
किसान विक्रम सिसोदिया का कहना था, ''तरबूज बेचे नहीं जा रहे थे, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने तराजू छीन लिया और काफी सारे तरबूज सड़क पर फेंक दिए जो बहुत ही आपत्तिजनक है.'' उन्होंने कहा, ''वे खुद भी भाजपा कार्यकर्ता हैं, लिहाजा इस मामले की शिकायत वह महापौर को करेंगे.'' इधर इस मामले में बिना पड़ताल के किसी भी अधिकारी ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है.

विधायक पहुंचे एरोड्रम थाने

इस पूरे मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि, ''प्रारंभिक तौर पर जो बात सामने आई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है.'' लेकिन देपालपुर विधानसभा के भाजपा नेता के साथ जिस तरह से इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस ने अभद्रता की उसके चलते क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल एरोड्रम थाने पर पहुंचे और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कही है. जिस पर संबंधित अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया है की जांच के बाद अभद्रता करने वाले निगम के अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी.

क्षेत्रीय विधायक के थाने पहुंचने के मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ''विधायक ने जिन पुलिसकर्मियों की शिकायत की है उनकी जांच पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी.

 

admin

Related Posts

प्रदेश में किसानों के लिए अच्छी खबर, गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ी, जानें ताजा अपडेट

भोपाल  मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले…

हाईकोर्ट का अहम आदेश, सिवनी हवाला कांड में डीएसपी और 2 को राहत, एफआईआर रद्द

सिवनी सिवनी हवाला कांड एक बार फिर सुर्खियों में है, जब इस मामले की सुनवाई कर रही हाई कोर्ट ने आरोपियों को बड़ी राहत प्रदान की है। कोर्ट ने डीएसपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता