जंग की त्रासदी से जूझते गाजा में शवों को अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो रहा, लाशों को कुत्ते नोच रहे

गाजा

इजरायल और हमास के बीच जंग छिड़े अब एक साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले के बाद से गाजा में संघर्ष जारी है। अब युद्धग्रस्त गाजा से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आवारा कुत्ते लावारिश शवों को खाते नजर आ रहे हैं। गाजा के आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख फारेस अफाना ने बताया है कि उन्हें और उनके सहयोगियों को उत्तरी गाजा में मारे गए फिलिस्तीनियों के शव मिले हैं जिनमें से कई पर जानवरों द्वारा शवों को खाए जाने के निशान हैं।

फारेस अफाना ने सीएनएन को बताया, "भूखे आवारा कुत्ते सड़क पर इन शवों को खा रहे हैं। इससे हमारे लिए शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।" उन्होंने उत्तरी गाजा और जबालिया क्षेत्र में हवाई और जमीनी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायली सेना का कहर जारी है। अब त्रासदी से जूझते गाजा में शवों को अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं इजरायल ने दावा किया है कि हमास के लड़ाके इन इलाकों में फिर से संगठित हो रहे हैं।
‘स्थिति बदतर होती जा रही है’

पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इन हमलों में 1,206 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से ज़्यादातर आम लोग थे। तब से इजरायल के हमले में गाजा में 42,409 लोग मारे गए हैं वहीं 99,153 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बुधवार को गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में इजरायली सैन्य हमलों में 65 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। अफ़ाना ने बताया कि सोमवार को इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (UNRWA) द्वारा संचालित एक राहत शिविर केंद्र में खाने की तलाश कर रहे भूखे लोगों पर गोलीबारी की है। उन्होंने कहा, "स्थिति बदतर होती जा रही है। उत्तरी गाजा में जो हो रहा है वह वास्तव में नरसंहार है।"
गाजा में अकाल का डर

इस बीच UNRWA ने गाजा में अकाल के जोखिम की चेतावनी दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में UNRWA के प्रमुख फिलिप लाज़ारिनी ने कहा है कि गाजा में अकाल और तीव्र कुपोषण की संभावना बनी हुई हैं।" उन्होंने कहा कि यह एक तरह की बंजर जमीन बन गई है और यह जगह रहने लायक भी नहीं है"।

admin

Related Posts

100 अश्लील वीडियो और 1500 करोड़ की संपत्ति, ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के मामले में बड़े खुलासे

 नासिक महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गिरफ्तार स्वयंभू गॉडमैन अशोक खारत से जुड़े एक मंदिर को साल 2018 में राज्य सरकार से एक…

1 अप्रैल से शुरू हो रहे 5 अहम बदलाव: LPG, ATM, PAN समेत, हर घर और जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, खासकर सैलरीड कर्मचारियों और टैक्सपेयर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया