कर्मचारी रहते कॉलेज के मालिकों ने भांजी के नाम से खरीदी जमीन, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में ‘मामा टामन सोनवानी’ और बहन की करतूत

गरियाबंद.

ये कलयुग है… यहां भले सगा भाई- सगे भाई पर भरोसा न करें… और प्रॉपर्टी के नाम पर तो कतई नहीं… लेकिन जब मामा टामन सोनवानी जैसा पॉवरफुल अधिकारी हो तो भला कुछ भी संभव है, और तब तो इस बात पर भी हैरानी नहीं होनी चाहिए कि मालिक ने अपने अधीन नौकरी करने वाले स्टॉफ के नाम से करोड़ों की प्रापर्टी खरीदी. इतना ही नहीं, उस जमीन के ठीक बगल में अपने बुढ़ापे के लिए बहन ने भी अपनी जमीन खरीद ली, खैर… अब मामा के बाद कथित भांजी और बहन भी जांच के दायरे में है और सोनवानी पर सिकंजा कंसने वाली टीमें गरियाबंद में भी एक्टिव नजर आ रही है.

अब आपको बताते है कि मामा, भांजी और बहन का ये पूरा माजरा क्या है. दरअसल गरियाबंद में एक नर्सिंग कॉलेज है. जिसका नाम है  शिवम नरसिंग़ कॉलेज है. इसका संचालन शिवम शिक्षण समिति कर रही है. कथित रूप से इसमें मामा यानी टामन सोनवानी की भांजी अंकिता अनंत सदस्य है. लेकिन जब इस कॉलेज के पास अपनि जमीन नहीं थी तो इसका मालिक कागजों में कोई और था. हालांकि भांजी की एंट्री के बाद भी ऐसा कुछ है. आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि कहने को भांजी मालकिन नहीं है, लेकिन जमीन उनके नाम की है. इतना ही नहीं बगल में बहन यानी टामन सोनवानी की बहन ने भी अपना बुढ़ापा संवारने के लिए अभी से जमीन खरीद ली है. उनका नाम इंदु अनंत बताया जा रहा है. हालांकि कथित बहन से टामन से अपनी किसी रिश्तेदारी होने की बात से ही नकार दिया है, लेकिन टामन सोनवानी पर कार्रवाई करने वाली जांच टीमें इस कॉलेज और कॉलेज की जमीन को लेकर एक्टिव हो गई है और उम्मीद है कि इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है. सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2014 में राजधानी रायपुर के प्रहलाद जयरानी ने गरियाबंद में शिवम शिक्षण समिति बना कर शिवम नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कराई. कॉलेज का संचालन अब भी किराए के मकान में हो रहा है. समिति के फाउंडर का देहांत 2022 में हुआ. इसी साल शिवम शिक्षण समिति ने नया रायपुर में रहने वाली अंकिता अनंत को भी बोर्ड का सदस्य बनाया. जिसके बाद प्रापर्टी विहीन समिति के पास करोड़ों की प्रापर्टी आ गई और अब भवन भी बनना शुरू हो गया है.

चौकाने वाली बात तो यह है कि शिक्षण समिति ने गरियाबंद के जिस शख्स से जमीन खरीदी की गई उसी से ही दूसरी रजिस्ट्री उसी तारीख को अंकिता की मां इंदु अनंत के नाम से है. 3.72 एकड़ के इस संयुक्त भूमि में भवन निर्माण का कार्य भी चल रहा है. ये जांच का विषय है कि  इंदु अनंत टामन सोनवानी रिश्ते में कैसी बहन लगती है. जानकार बताते है कि वे रायगढ़ यूनिर्सिटी में रजिस्टार के पद पर पदस्थ हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी की कई जांच एजेंसी अचानक संस्था में हुई इस बड़ी इन्वेस्टमेंट की जांच में जुट गई है. संस्था के बैंक डिटेल खंगालने और इन्वेस्टमेंट की जांच गुपचुप शुरू कर दी गई है.

admin

Related Posts

संभलकर रहें! छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू…

बस्तर से निकला 4 राज्यों का मास्टर प्लान, क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा पर केंद्र की बड़ी रणनीति

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर