बुलंदशहर जिले में दुल्हन को विदा करने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की उठी अर्थी

बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुवास गांव का है। जहां, कार में सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रजवाहे के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया।

पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग दुल्हन को विदा करने के बाद ऑल्टो कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान नसेर नगला निवासी निपेंद्र (36), उनके पुत्र कन्हैया (15), भाई की पुत्री वंशिका (16) और हर्ष (12) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में निपेंद्र की पत्नी कौशल की हालत गंभीर है। सभी अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमारी शौर्य परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चित्तौड़गढ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग पर आयोजित 'जौहर श्रद्धांजलि समारोह' को संबोधित करते हुए मेवाड़ की धरा को भारत की शक्ति…

    कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की पहल की अपील

    लखनऊ लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय