कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की पहल की अपील

लखनऊ
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने की मांग की है। गांधी ने रविवार को अपने पत्र में कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भारतीय राजनीति की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बहुजन समाज तथा गरीब वर्गों में राजनीतिक चेतना जगाई थी। उनका कहना था कि उनके इन प्रयासों से भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई और राजनीतिक व्यवस्था अधिक प्रतिनिधिक तथा न्यायपूर्ण बनी।

कांग्रेस नेता ने कहा, “आज जब हम कांशीराम जी की जयंती मना रहे हैं और उनके जीवन तथा योगदान को याद कर रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने लोगों को बताया था कि उनका वोट,उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व है और यह देश सभी का समान रूप से है। उनके प्रयासों के कारण कई ऐसे लोग, जिन्होंने कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में नहीं सोचा था, उन्होंने राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने का माध्यम मानना शुरू किया।”

गांधी ने लिखा कि हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय को समानता, गरिमा और भागीदारी का वादा करता है और कांशीराम जी ने अपना जीवन समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए इन वादों को सार्थक बनाने में समर्पित किया। कांग्रेस नेता ने कहा, "कई वर्षों से दलित बुद्धिजीवी, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते रहे हैं। उनकी यह मांग लगातार और गहरी भावना के साथ उठती रही है। हाल ही में मैं लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को जोरदार तरीके से दोहराया, जो व्यापक जनभावना को दर्शाता है। उन्हें भारत रत्न प्रदान करना हमारे राष्ट्र के प्रति उनके महान योगदान को मान्यता देगा। यह उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान भी होगा, जो आज भी उन्हें सशक्तीकरण और उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं।"

admin

Related Posts

2 किलोवाट घरेलू कनेक्शन के 24 लाख उपभोक्तओं को भी मिली राहत

लखनऊ  योगी सरकार ने बीते दिनों बिजली उपभोक्ताओं, खासकर लोवर और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किए थे। योगी…

वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। समाज कल्याण विभाग की योजनाएं और शिकायत निवारण व्यवस्था आम जनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 0 views
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा