आगरा में टोल टैक्स मांगने पर टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लेकर 1 किमी दौड़ाई कार, टोल टैक्स मांगना पड़ा भारी

आगरा
आगरा में एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना भारी पड़ गया। पहले कार सवार ने उसपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फिर कार के बोनट पर टोलकर्मी को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि कैसे कार चालक टोल के बैरिकेड को तोड़ते हुए टोलकर्मी को बोनट पर लेकर तेजी से निकल गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। टोलकर्मी को चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा का है। कार चालकों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गाड़ी में फासटैग न होने पर टोल कर्मियों की कार सवार से बहस हुई। इसके बाद कार सवार तेजी से जाकर कार में बैठ गया। टोल न बरने पर गुस्साए टोल कर्मी ने कार सवार को रोकने की कोशिश की। फिर कार चालक बाहर निकला और टोलकर्मियों से बहस की। इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं हटे तो कार चालक ने कार में बैठकर कार चला दी। टोलकर्मी नहीं हटे तो एक टोल कर्मी को बोनट पर लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए निकल गया।

कार सवार ने टोल कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया तो जान बचाने के लिए एक टोलकर्मी कार के बोनट पर चढ़ गया था। कार सवार एक किलोमीटर तक उसे लटकाकर ले गए। टोलकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी दी जा रही है कि फास्टैग ब्लैक लिस्ट आने पर टोलकर्मियों ने पैसा मांगा था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    मेरठ शराब कांड, मंदिर और मस्जिदों से हुई मुनादी, शराब न पीने की दी गई चेतावनी

    मरेठ मेरठ के दौराला में शुक्रवार रात करीब आठ बजे शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने शराब के जहरीली होने का आरोप लगाया है।…

    लखीमपुर में गैस सिलेंडरों की महाचोरी, पुलिस के लिए चोरों को पकड़ना बनी बड़ी चुनौती

    लिखिमपुर एलपीजी की किल्लत के बीच लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार काटकर 108 सिलिंडर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?