कश्मीर से लेकर दिल्ली तक IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नईदिल्ली

हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी 28 फरवरी को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों पर पहले ही भारी बारिश और बर्फबारी से हाल बेहाल है. आज भी हाल ऐसी ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग ने ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उत्तर भारत पर किस तरह घने बादलों की चादर छाए हुई है. पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और कल सुबह तक और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होगी. हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होगी.

इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह के वक्त हरियाणा के करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, लोहारू में हल्की से मध्यम बारिश और (30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के पिलानी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, बड़ौत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बता दें कि कल दिल्ली में फरवरी के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली थी, जो 19 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि सूरज पूरे दिन मद्धम रहा था.

दिल्ली के इन इलाकों में बरसेंगे बादल

सुबह के वक्त दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर, डेरामंडी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी (30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं) होने की संभावना है.

NCR में भी बारिश का अलर्ट

एनसीआर की बात करें तो लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा व राजस्थान के सिधमुख, सादुलपुर और झुंझुनू में भी जल्द ही बारिश के आसार हैं.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

NCR के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
एनसीआर में IMD ने अनुसार लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा में बारिश के आसार हैं।

पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी
आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

admin

Related Posts

फर्जी दस्तावेजों पर हाईकोर्ट सख्त, 30 फरवरी जन्मदिन बताने वाली महिला को नहीं माना भारतीय

गुवाहाटी  गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम महिला को भारतीय नागरिक मानने से इनकार करने वाले फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा है। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत…

पीस डील या नया संघर्ष? ट्रंप के बयान से मचा भूचाल, ईरान के इनकार के बाद बढ़ी जंग की आशंका

तेहरान  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओऱ से ईरान के साथ संभावित समझौते का दावा किए जाने के तुरंत बाद ईरानी मिलिट्री के जुड़ी मीडिया ने उनके बयानों को खारिज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला