IMD ने जारी किया अलर्ट- 5 और 6 अक्टूबर भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून के बाद (उत्तर-पूर्वी मानसून) के मौसम में दक्षिणी प्रायद्वीप के पांच प्रमुख क्षेत्रों—तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और सुदूर दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। अक्टूबर के दौरान कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

4 अक्टूबर: मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना।
5 और 6 अक्टूबर: असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

admin

Related Posts

मतगणना के लिए तैयार चुनाव आयोग, जानें कहां और कैसे देखें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित करेगा। पिछले कुछ हफ्तों में ये चुनाव कई…

जर्मनी पर ट्रंप का बड़ा कदम: सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

वाशिंगटन जर्मनी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख एक बार फिर सख्त दिख रहा है. उन्होंने साफ कहा है कि जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या सिर्फ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह