इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक ‘बीमारी’ बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक 'बीमारी' बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए। उन्होंने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुफ्ती परिवार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है। अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे।

दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ''भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।''

इसके अलावा भाजपा नेता अजय आलोक ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद कपटीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है। सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया। ये कोई किसान नहीं हैं, ये अंशाति फैला रहे हैं। हाईवे जामकर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया। ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है।

भाजपा नेता अजय आलोक ने इंडी अलायंस में खींचतान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है। हर कोई नेता बनना चाहता है। ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं। जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है। इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे। ये सब चलता रहेगा। भानुमति का ये कुनबा आपस में सिर फोड़ेगा।

  • admin

    Related Posts

    कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर में घर पर फेंका बम, दो बच्चों की हुई मौत

    बिष्णुपुर  हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में उग्रवादी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं. हिंसाग्रस्त सूबे में उग्रवादी हमले की नई घटना सामने आई है. इस घटना में…

    बंगाल में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी किया जिलेवार आंकड़ा

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 0 views
    IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 3 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल