‘इक्कीस’ की पहली समीक्षा: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म देख मुकेश छाबड़ा हुए भावुक, अमिताभ के नाती ने छोड़ा असर

मुंबई 

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपना बिग स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. 

कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'?

मुकेश छाबड़ा ने X पर शेयर किए अपने पोस्ट में बताया है कि धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखना काफी इमोशनल भरा रहा. इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये दिग्गज अभिनेता की आखिरी फिल्म है. मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए कहा- बस अभी 'इक्कीस' देखी. एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह से दिल से बनाई गई है. एक कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के काफी देर बाद भी आपके साथ रहती है. '

'धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो यह सचमुच दिल तोड़ने वाली बात है. आपने हमें कुछ बेहद इमोशनल और महत्वपूर्ण दिया है. आपकी कमी खलेगी, सर. जयदीप अहलावत को सलाम. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी, और मुझे ख़ुशी है कि मैं हैरान हुआ.'

फिल्म में अगस्त्य ने दी दमदार परफॉर्मेंस

मुकेश छाबड़ा ने आगे अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस की भी सराहना की है. उन्होंने इंडस्ट्री में अगस्त्य और सिमर भाटिया का वेलकम किया. मुकेश छाबड़ा ने लिखा- अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत, दोनों पर्दे पर बेहद ख़ूबसूरत लगे हैं. मनमोहक आंखें और खूबसूरत केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सचमुच चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर ने भी शानदार काम किया है. 

फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर श्रीराम राघवन की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा- श्रीराम राघवन वाकई मास्टर हैं. एक दिल को छू लेने वाली फिल्म काफी ईमानदारी से बनाई गई है.

बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पूरा देओल परिवार पहुंचा था. पिता की आखिरी फिल्म देख सनी और बॉबी देओल काफी इमोशनल होते नजर आए थे. सलमान खान की आंखें भी नम दिखी थीं. इक्कीस की बात करें तो फिल्म नए साल के मौके पर थिएटर में दस्तक दे रही है, तो आप भी इसे देखना नहीं भूलिएगा. 

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह