अगर आपके शरीर में विटामिन-डी कम हो गया है तो घबराइए नहीं पिए इस फल का जूस

अगर आपको मूड स्विंग्स हो रहे हैं, इम्युनिटी कमजोर हो जाए या हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि शरीर में विटामिन-डी कम हो गया है। हालांकि, विटामिन-डी की कमी की समस्या ज्यादातर भारतीयों में देखने को मिलती है।

हालांकि, इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। धूप इसका सबसे अच्छा सोर्स होता है, लेकिन डाइट की मदद से भी इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए एक खास जूस पीना काफी फायदेमंंद साबित हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में।

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए जूस
संतरे का जूस विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में काफी मददगार होता है। दरअसल, यह विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स तो होता ही है, लेकिन अब मार्केट में फोर्टिफाइड संतरे का जूस भी मिलता है। इस जूस में अलग से विटामिन-डी मिलाया जाता है, जिससे इस जूस को पीने से विटामिन-डी की कमी पूरी होती है।

संतरे के जूस के फायदे-
    इम्युनिटी बूस्टर- संतरे में मौजूद विटामिन-सी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
    हड्डियों को मजबूत बनाना- विटामिन-डी कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
    एनर्जी बढ़ाने वाला- संतरे के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है।
    स्किन और बालों के लिए फायदेमंद- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा और बालों को स्वस्थ रखते हैं।

विटामिन-डी की कमी के लक्षण कैसे होते हैं?
    थकान और कमजोरी
    हड्डियों और जोड़ों में दर्द
    बार-बार बीमार पड़ना (कमजोर इम्युनिटी)
    बालों का झड़ना
    डिप्रेशन और मूड स्विंग्स

ऑरेंज जूस पीते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
    जूस में अलग से चीनी न मिलाएं, क्योंकि इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
    डायबिटीज के मरीज संतरे का जूस डॉक्टर से पूछकर ही पिएं।

इसके अलावा, रोजाना सुबह की धूप में 30 मिनट बैठें। इससे शरीर में विटामिन-डी बनता है। अगर आपको विटामिन-डी की गंभीर कमी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। लेकिन खुद से कोई दवा न लें।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां