एमपी के मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में पारे में उछाल आएगा, लोगों के जमकर पसीने छुटेंगे

भोपाल
मध्य प्रदेश में अप्रैल का महीना शुरू होते ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, गुना, इंदौर, जबलपुर, खरगोन आदि शहरों में तापमान का सितम जारी है। एमपी के मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में पारे में उछाल आएगा, जिसकी वजह से लोगों के जमकर पसीने छुटेंगे। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी का सितम जारी है। एमपी के कई शहरों में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है।

इसके अलावा, हीट वेव से लोगों के जमकर पसीने भी छूट रहे हैं। मौसम विभाग ने चिंता जताई है कि प्रदेश के कई शहरों में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। तो दूसरी ओर, मध्य अप्रैल में लू भी चलेगी, जबकि आखिरी हफ्ते में तापमान में इजाफा होगा।

लोगों से अपील भी की गई है तापमान बढ़ने के साथ ही जरूरी एहतियात रखते हुए अपना ध्यान रखें। हालांकि, राहत की बात है कि आने वाले दिनों में कुछ शहरों में बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा। एमपी के कई शहरों में हीट वेव चलने पर भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। तापमान में बढ़ातरी के साथ ही लोग दोपहर को अपने-अपने घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन शहरों में बारिश का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश के कई शहरों में आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। लेकिन, राहत भरी खबर यह भी है कि मौसम विभाग की ओर से बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की बात मानें तो प्रदेश में 9 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपी के अनूपपुर, मंडला, सिंगरौली, बालाघाट आदि में हल्की बारिश की संभावना से लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

admin

Related Posts

इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घरों को सोलर से रोशन किया जाएगा, 270 करोड़ रुपये की बचत होगी

इंदौर  सस्टेनेबल लिविंग सिटी प्रोग्राम के तहत इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घर सोलर से रोशन करने के लिए नगर निगम और यूनिटी ऑफ नेशनल एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज…

बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन बैठक के दौरान हंसी और पान चबाने पर दो ASI सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

 बालाघाट बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा