विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आते हैं तो गेंद को नो बॉल करार दे दिया जाता है ये सजा गेंदबाज को क्यों मिलनी चाहिए

नई दिल्ली
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी के नियमों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनका मानना है कि जो गलती विकेटकीपर ने की है, उसकी सजा गेंदबाज को क्यों मिलनी चाहिए। वरुण चक्रवर्ती ने वह मुद्दा उठाया है, जिसमें विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आते हैं तो गेंद को नो बॉल करार दे दिया जाता है। वरुण चक्रवर्ती ने इसी नियम को लेकर अपना पक्ष रखा है और कहा है कि इस तरह के नियमों में बदलाव होना चाहिए।

दरअसल, मामला ये है कि गुरुवार 17 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान मुंबई के ओपनर रियान रिकेल्टन को सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर जीशान मलिंगा ने पैट कमिंस के हाथों कैच आउट करा दिया था। वे पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन बाउंड्री के पार जाने के बावजूद चौथे अंपायर ने उनको रोक दिया था, क्योंकि थर्ड अंपायर विकेटकीपर के दस्ताने चेक कर रहे थे।

थर्ड अंपायर ने पाया कि एक समय ऐसा था जब विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के दस्ताने स्टंप्स से आगे निकल आए थे। आईसीसी और आईपीएल के नियमों के मुताबिक, ये गेंद नो बॉल हुई। इस पर वरुण चक्रवर्ती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर कीपर के दस्ताने स्टंप के सामने आ जाते हैं, तो यह डेड बॉल होनी चाहिए और कीपर के लिए चेतावनी होनी चाहिए ताकि वह दोबारा ऐसा ना करे! नो बॉल और फ्री हिट नहीं! इसमें गेंदबाज की क्या गलती है? इस पर खूब सोच रहा हूं! आप सब क्या सोचते हैं?"

वरुण चक्रवर्ती ने मुद्दा तो ठीक उठाया है, क्योंकि इसमें गेंदबाज की कोई गलती नहीं है। फिर भी उसके खाते में नो बॉल जोड़ दी जाती है और अगली गेंद फ्री हिट भी मिलती है, जबकि गेंदबाज का इसमें कोई भी दोष नहीं है। भले ही हेनरिक क्लासेन के पास गेंद ना पहुंची हो, लेकिन लॉ 27.3.1 ये कहता है कि जब गेंद प्ले में आती है तो विकेटकीपर को पूरी तरह स्टंप्स के पीछे रहना होगा। क्लासेन से ये गलती हो गए और बल्लेबाज नॉट आउट रहा।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव