कोहली अगर इंग्लैंड दौरे 2025 पर जाते तो जरूर रन बनाते: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

नई दिल्ली 
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर हैरतअंगेज बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि कोहली अगर इंग्लैंड दौरे 2025 पर जाते तो जरूर रन बनाते। कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के फैसले ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने करियर में 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह अब भारत के लिए केवल वनडे खेलेंगे। उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

गांगुली ने हाल ही में पीटीआई से कहा, “मैं कहूंगा कि यह बहुत अप्रासंगिक है। मेरी शर्तें, किसी और की शर्तें। एक खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ आप समझते हैं। बतौर प्लेयर हर किसी को पता होता है कि वह इस समय कहां खड़ा है। विराट को ही देख लीजिए। हर कोई कहता है कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। मैं जानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट में उनके पांच साल अच्छे नहीं रहे। हालांकि, उनके जैसे चैंपियन खिलाड़ी फिर से अपना दबदबा बनाने का माद्दा रखते हैं। और मैं गारंटी देता हूं कि अगर वह इंग्लैंड के इस दौरे पर जाते तो रन बनाते। लेकिन उन्हें लगा कि अब जाने का समय आ गया है।”

कोहली ने इंग्लैंड में 33 पारियों में 33.21 की औसत से 1096 रन जुटाए हैं। उन्होंने यहां दो शतक और पांच अर्द्धशतक जमाए। स्टार बल्लेबाज ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने तब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 59.30 की औसत से 593 रन जोड़े थे। उस वक्त वह टीम के कप्तान भी थे। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में पांच टेस्ट की सीरीज खेल रही है। भारत को मंगलवार को लीड्स में पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 371 रनों का टारगेट दिया था, जिसे मेजबान टीम ने आसानी से चेज कर लिया।

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी