CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी: राज्यपाल

हरियाणा
हरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी है। इसमें सबसे पहले गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। इस दौरान गवर्नर ने ऐलान किया है कि CET पास अभ्यर्थियों को यदि नौकरी नहीं मिली तो 2 साल तक 9 हजार रुपए प्रति महीना मानदेय उसे सरकार देगी। इसके अलावा गवर्नर ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साफ हुआ कि लोगों को सरकार की नीतियां पसंद आईं।

इस सेशन में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक नए हैं। इन्हें विधायी कार्यों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया था। नए 40 विधायकों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा INLD के 2 और 2 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा। विधानसभा का सत्र 3 दिन चलेगा। 13 नवंबर को शुरुआत के बाद 14 और 18 नवंबर को सदन की कार्यवाही होगी। इसमें CM नायब सैनी 1.28 लाख कच्चे कर्मचारियों की 58 साल तक नौकरी सुनिश्चित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी का विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा सीएम 2 बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

बजट सत्र से पहले विधायकों को 2 दिवसीय सेशन होगा
शोक प्रस्ताव के बाद स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बताया कि बजट सत्र से पहले विधायकों का 2 दिवसीय सेशन आयोजित किया जाएगा। स्पीकर ने बताया कि आज की कार्यवाही शाम 5 बजे तक बिना प्रश्नकाल के समाप्त होगी। 14 नवंबर को बैठक 11 बजे शुरू होगी। बिना प्रश्नकाल के शाम पांच बजे चलेगी। इसके अलावा अंतिम दिन 18 नवंबर को कार्यवाही सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होगी।

हुड्‌डा बोले- कोई वादा पूरा नहीं हुआ
हरियाणा में अब तक नेता प्रतिपक्ष न चुने जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में भी बिना विपक्ष के नेता के सदन चल है। हमने अपना फैसला हाईकमान को भेज दिया है। अब जो भी फैसला करना है, उन्हें करना है। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण पर पूर्व CM हुड्‌डा ने कहा कि जो वादे इन्होंने किए थे, उनमें कोई वादा पूरा नहीं हुआ है।

खेलों का विकास शहर से गांवों तक होगा
गवर्नर ने कहा कि हरियाणा खेल में अपना नाम देश के साथ पूरे विश्व में रोशन कर रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से ही हर बार होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब सरकार इसे शहरों से गांवों तक लेकर जाएगी। हर गांव में खेल नर्सरी और खेल के विकास के लिए 25 लाख रुपए सरकार के द्वारा दिए जाएंगे। गवर्नर ने कहा कि हमारा किसान ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हो, इसे देखते हुए सरकार काम कर रही है। मेरी सरकार किसानों को लाभ देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।

हरियाणा पहला राज्य जहां 24 फसलों की खरीद MSP पर
विधानसभा में अभिभाषण के दौरान गवर्नर ने कहा कि सरकार ने यह तय किया है कि खजाने से निकला हर पैसा लोगों के काम आए। गवर्नर ने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र को आधार बनाकर हमारी सरकार काम करेगी। हरियाणा का कृषि प्रमुख क्षेत्र है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है कि जहां MSP पर 24 फसलों की खरीद की जाती है। इस बार मानसून देरी के कारण फसल की लागत में बढ़ोतरी हुई। इस बार मेरी सरकार ने हर किसानों को इस घाटे से उबरने के लिए प्रति एकड़ 2 हजार रुपए देने का काम किया है।

सरकार इन बिलों को कराएगी पास
1. हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक
2. हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक
3. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन ( संशोधन) विधेयक
4. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) के दो विधेयक
5. हरियाणा ग्राम शामलात भूमि ( विनियमन ) संशोधन विधेयक
6. हरियाणा पंचायती राज ( संशोधन) विधेयक

admin

Related Posts

ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ