अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा, अफ्रीका जीत हासिल करने उतरेगा

कराची
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो वह ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएगा, जबकि इंग्लैंड दांव पर लगी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से रौंदा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपने दोनों (ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान) मुकाबले गंवाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन ग्रुप बी से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही अंतिम-4 में जगह बना सका है। साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा। हालांकि अगर टीम बड़े अंतर से हारती है तो अफगानिस्तान के लिए भी मौका बन सकता है।

हेनरिक क्लासेन ने कोहनी की चोट के कारण अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, अब वे फिट हो गए हैं और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में टोनी डिजोरजी को बाहर बैठना होगा। इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान के तौर पर जोस बटलर का यह आखिरी मैच है। ऐसे में वह जीत के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करना चाहेंगे।

मार्क वुड का घुटने की चोट के कारण खेलना संदिग्ध है। अगर वह टीम में जगह नहीं बना पाते हैं, तो उनकी जगह साकिब महमूद को मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टीम दो मैच हार चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने एक मैच जीता है और उनका एक मैच बारिश में धुला है। फगानिस्तान की टीम के भी एक चांस है, लेकिन इसके लिए इंग्लैंड की टीम को 207 रनों से जीत दर्ज करनी होगी या फिर 11.1 ओवर में टारगेट को चेज करना होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के पास मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है, जबकि इंग्लैंड पहली जीत हासिल करना चाहेगा।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव