आईसीसी ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में लगा जुर्माना, WTC पॉइंट्स कटे

नई दिल्ली
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में जुर्माना लगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने दोनों को सजा सुनाई। दोनों टीमों के डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स भी काट लिए गए। आईसीसी के इस फैसले से इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स नाखुश हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए आईसीसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मैच 10 घंटे पहले खत्म हो गया, फिर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बेन स्टोक्स ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक न्यूज को पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पॉइंट्स काटे जाने की खबर छपी है। इसके कैप्शन में स्टोक्स ने लिखा, "बहुत अच्छे, आईसीसी। खेल खत्म हुआ, अभी 10 घंटे का खेल बाकी था।" फिर भी आईसीसी ने धीमी ओवर गति का जुर्माना लगा दिया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन अंक काटे गए हैं। ये सजा दोनों ही टीमों को WTC 23-25 ​​चक्र के बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ मिली है, क्योंकि इस समय दोनों टीमें शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। काइस्टचर्च में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। ये मैच चौथे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। यही मुद्दा बेन स्टोक्स ने उठाया है कि जब मैच जल्दी खत्म हो गया तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि आपने दिन में कितने ओवर फेंके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में अब तक इंग्लैंड के 22 पॉइंट्स काट लिए गए हैं। इसका मतलब है कि आपने करीब दो मैच जीतने के अंक खो दिए हैं। एक मैच जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। इसका घाटा इंग्लैंड को विनिंग पर्सेंटेज में भी हुआ है। यही कारण है कि आज इंग्लैंड की टीम छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया को 10 पॉइंट्स का जुर्माना लग चुका है, जबकि पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स कटे हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 3-3 और भारत के 2 अंक काटे गए हैं।

admin

Related Posts

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

 नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

मेलबर्न आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इसका खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना