आईपीएल में पृथ्वी शॉ नहीं दिखेंगे इस पर पीटरसन के बाद वॉटसन ने किया सपोर्ट, कहा-अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में आपको नजर नहीं आएंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके पीछे का कारण है उनकी फिटनेस और अनुशासनहीनता। इसी वजह से टीमों ने उन्हें खरीदने से दूरी बनाई। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन पृथ्वी शॉ को मिल रहा है और उन्हें हर कोई सलाह दे रहा है कि वे अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें, क्योंकि कमबैक की कहानियां बहुत रोचक होती हैं। ये कहना है केविन पीटरसन का, जिससे शेन वॉटसन भी सहमत हैं। शेन वॉटसन और पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स में साथ में काम कर चुके हैं।

केविन पीटरसन ने लिखा था, "कुछ बेहतरीन खेल कहानियां कमबैक की स्टोरीज हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस-पास अच्छे लोग हैं जो उनकी दीर्घकालिक सफलता की परवाह करते हैं, तो वे उसे बैठाएंगे, उसे सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने के लिए कहेंगे। यह उन्हें सही रास्ते पर वापस लाएगा, जहां वे पिछली सफलता को वापस पा सकते हैं। इन सभी चीजों को त्यागने के लिए वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।" इस पर शेन वॉटसन ने लिखा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं, केविन पीटरसन आपसे। पृथ्वी एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हीरो में से एक बनने के लिए बस यही सब चाहिए।”

बता दें कि पृथ्वी शॉ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। यहां तक कि वे देश को अंडर 19 विश्व कप जिता चुके हैं और टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनको ज्यादा मौके इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं मिले। वे 6 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप कर दिया गया। बाद में रिटेंशन में उनको रिटेन नहीं किया गया और ऑक्शन में दिल्ली क्या, किसी भी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी बेस प्राइस आईपीएल में 75 लाख रुपये थी।

admin

Related Posts

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

रोहतक  मां बनने के बाद वापसी की राह पर चल रहीं भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में दिल्ली हाई कोर्ट खुलकर सामने आ गया. कोर्ट ने भारतीय कुश्ती…

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

इस्तांबुल  एस्टन विला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फ्रीबर्ग को 3-0 से हराकर यूरोपा लीग खिताब जीत लिया। इस खिताब के साथ विला ने 30 साल से चले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा