आईसीसी ने WTC फाइनल की विजेता को मिलेंगे 30 करोड़, आईसीसी ने किया बंपर प्राइज मनी का एला

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार विजेता टीम को पिछले दो टूर्नामेंट के मुकाबले दोगुनी इनामी राशि मिलने वाली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इस बार करीब 30 करोड़ रुपये मिलेंगे और उपविजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी, जिसको करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 11 जून से होगी। इस मैच के लिए आईसीसी ने 5.76 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब सवा 49 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर बांटने का फैसला किया है। पिछले दो एडिशन्स के मुकाबले इस बार की प्राइज मनी दोगुनी से भी ज्यादा है। इसमें से खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब पौने 31 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता न्यूजीलैंड और 2023 के WTC फाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1.6-1.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 13-13 करोड़ रुपये मिले थे। दोनों बार भारतीय टीम मुकाबले हारी थी। दोनों बार भारत को 8-8 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। भारतीय मुद्रा में ये रकम पौन सात करोड़ के आसपास बैठती है। इस तरह इस बार आईसीसी ने दिल खोलकर इस फॉर्मेट की चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि देने का फैसला किया है।

सिर्फ विजेता-उपविजेता ही नहीं, बल्कि आईसीसी ने तीसरे से नौवें नंबर तक वाली टीम को भी प्राइज मनी में से हिस्सा दिया है। तीसरे नंबर पर इस बार भारत रहा है, जिसे 1.44 मिलियन यूएस डॉलर (12 करोड़ 32 लाख रुपये) और नंबर चार रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1.2 मिलियन यूएस डॉलर यानी 10 करोड़ 26 लाख रुपये मिलने वाले हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड थी, जिसे 9 लाख 60 हजार यूएसडी, छठे नंबर वाली श्रीलंका की टीम को 8 लाख 40 हजार यूएसडी, सातवे नंबर वाली बांग्लादेश की टीम को 7 लाख 20 हजार यूएसडी, 8वें नंबर पर विराजमान रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख यूएसडी और नौवें नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को 4 लाख 80 हजार यूएसडी मिलेंगे।

admin

Related Posts

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

गुरुग्राम  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने इस बात पर जोर दिया कि उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए पढ़ाई करना बेहद जरूरी है…

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

काबुल काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंसानियत का चेहरा बनकर सामने आए हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारी और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी घायलों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान