20 साल खेलूंगा : RCB के लिए विराट कोहली का बयान वायरल

बेंगलुरु
विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 करोड़ रुपए की फीस पर रिटेन किया है और भारत के स्टार क्रिकेटर ने संकेत दिए कि वह 2027 तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहेंगे जिसमें उनका लक्ष्य आरसीबी के साथ 20 साल पूरे करना है। वह 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 131.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8,000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 55 अर्द्धशतक शामिल हैं।

कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य 2027 तक कम से कम 3 साल और खेलना है। उन्होंने कहा- इस चक्र के अंत में मुझे आरसीबी के लिए खेलते हुए 20 साल हो जाएंगे और यह मेरे लिए बहुत ही खास अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक टीम के लिए इतने साल तक खेलूंगा, लेकिन इतने वर्षों में रिश्ता सही में बहुत विशेष हो गया है। मैं आरसीबी के अलावा कहीं और खुद को खेलते हुए नहीं देखता। मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे इस नीलामी में एक नई टीम बनाने का मौका मिला। हम फ्रेंचाइजी और टीम के तौर पर इसके लिए उत्साहित हैं।

कोहली ने फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आरसीबी मेरे लिए कितनी अहमियत रखती है। इतने वर्षों का यह विशेष रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक और फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोग भी ऐसा ही महसूस करेंगे। मैं भी इस चक्र का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। और निश्चित रूप से लक्ष्य अगले चक्र में कम से कम एक बार आईपीएल खिताब जीतना है। हम हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और सभी को गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे। प्रशंसकों के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आभारी हूं। बता दें कि कोहली के अलावा आरसीबी ने 2 और खिलाड़ियों रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपए) और यश दयाल (पांच करोड़ रुपए) को भी रिटेन किया है। जिससे फ्रेंचाइजी के पास मेगा नीलामी में खर्च करने के लिए 83 करोड़ रुपए की राशि होगी।

admin

Related Posts

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

मुंबई  भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को चीफ सेलेक्टर के तौर पर एक्सटेंशन मिलने की पूरी संभावना है. उनका मौजूदा…

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके