हुसैन शंटो ने कहा- टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 180 से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है

ग्वालियर
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि उनकी टीम नहीं जानती कि टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 180 से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है। पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी बांग्लादेश की कमजोर कड़ी रही है। विशेष कर पावर प्ले में उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उसके बल्लेबाजों को शुरुआती छह ओवरों में दो विकेट पर 39 रन बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उसकी टीम केवल 127 रन बना पाई। भारत ने केवल 11.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

शंटो ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हमारे पास क्षमता है, लेकिन हमारे कौशल में सुधार की गुंजाइश है। हम पिछले 10 वर्षों से इसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं। कभी-कभी हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें कुछ बदलाव करने होंगे।’’

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि स्वदेश में वे जिन विकेट पर खेलते हैं उनमें बड़े स्कोर नहीं बनते जिससे कि उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। शंटो ने कहा,‘‘स्वदेश में हम ऐसे विकेट पर खेलते हैं जिनमें 140-150 का ही स्कोर बनता है। हमारे बल्लेबाज नहीं जानते कि 180 रन कैसे बनाते हैं। मैं सिर्फ विकेटों को दोष नहीं दूंगा, हमें अपने कौशल और मानसिकता पर भी काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने खराब खेल खेला। हमारी टीम इससे बेहतर है लेकिन हम लंबे समय से इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम इतनी खराब है। हमारे किसी एक बल्लेबाज ने नहीं बल्कि पूरी बल्लेबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’’ शंटो ने स्वीकार के आगे पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उनके संपूर्ण प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘पावर प्ले निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। हमें पहले छह ओवरों में विकेट बचाए रखकर रन बनाने होंगे। ऐसा नहीं होने पर बाद के बल्लेबाजों के लिए स्थिति चुनौती पूर्ण बन जाती है। पावर प्ले में बल्लेबाजी करने वाले हमारे खिलाड़ियों को अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी।’’

admin

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. 2008 के सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने…

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी