मानवता हुई शर्मसार! दिल्ली अस्पताल में शव से गहने चोरी, 20 दिन बाद खुला मामला

नई दिल्ली 
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. मगर हद तो तब पार हो गई जब महिला के शव से गहने ही चुरा लिए गए. ये सब अस्पताल के अंदर हुआ. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. मामला 11 नवंबर का था. 12 नवंबर को महिला के परिजनों ने थाने में इस बाबत शिकायत दी थी. मगर आज इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है.

ये शर्मनाक घटना गोयल हॉस्पिटल की है. शिकायत के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में गोयल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया. परिजनों का कहना है कि प्रारंभिक इलाज के दौरान महिला के पास मौजूद सोने की ज्वेलरी सुरक्षित थी. लेकिन रात करीब 5:45 बजे महिला की हालत को ‘क्रिटिकल’ बताकर जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जब तक महिला को वहां ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

महिला के कानों के टॉप्स और चेन गायब थी
परिजनों का आरोप है कि शव को ले जाते समय उन्होंने देखा कि महिला के कानों के टॉप्स और चेन गायब थी. परिवार ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने न तो ज्वेलरी का जिक्र किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया. वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. परिवार के मुताबिक शिकायत देने पर पुलिस ने कहा कि उनके पास और भी बहुत सारे काम हैं और ऐसे मामलों के लिए पर्याप्त समय नहीं है.

सीसीटीवी कैमरे जांच करने की मांग
परिवार ने तब मांग की कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की ज्वेलरी कहां और कैसे गायब हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने ही चोरी की. इसके बाद सीसीटीवी में लेडी स्टाफ ही मृतका के गहने चुराती दिखी. मामले में अब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है. वहीं, अस्पताल प्रशासन का भी दावा है कि गहने चोरी करने वाली महिला स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया गया है. इधर, सोशल मीडिया पर भी गहने चुराने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

 

admin

Related Posts

जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

 नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

दिल्ली जिमखाना पर बढ़ा घमासान, अभिषेक मनु सिंघवी संभालेंगे कोर्ट में मोर्चा

नईदिल्ली  दिल्ली के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) को खाली कराने के केंद्र सरकार के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. क्लब के स्थायी सदस्य और कर्मचारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना