घर में बम बनाते समय जोरदार धमाका, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में देशी बम में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कटवा अनुमंडल के अंतर्गत राजोआ गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि जिस घर में बम बनाया जा रहा था उसकी टीन की छत उड़ गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह विस्फोट खाली पड़े एक मकान में हुआ, जिसे असामाजिक तत्व अक्सर देशी बम बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। स्थानीय निवासी ने बताया, ‘दो तेज धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका हिल गया।' सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से एक जला हुआ शव बरामद किया। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान तूफान चौधरी के रूप में हुई है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक की जांच में क्या आया सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्थानीय असामाजिक तत्व ने कुछ लोगों को उस घर में देशी बम बनाने के लिए बुलाया था। उसी दौरान विस्फोट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह घर वाकई बम बनाने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल हो रहा था और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हैं।’ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर आएगी और जांच करेगी।

  • admin

    Related Posts

    नासिक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक परिवार के 9 लोगों की मौत, सब शोक में डूबे

    नासिक  महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर सड़क…

    महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के साथ भाजपा ने शुरू की मिशन 2029 की तैयारी, बड़ा दांव खेला

    नई दिल्ली  संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब 16 से 18 अप्रैल के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की 3 दिवसीय बैठक होगी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका