साल की आखिरी अमावस्या के दिन कैसे करें पितरों का तर्पण

हिंदू धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा और अमावस्या ये दोनों ही तिथियां विशेष महत्व रखती हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा और अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जो कोई भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और फिर दान करता है उसे पुण्य फल प्राप्त होते हैं. इस साल पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है.

पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या सोमवार को है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई अमावस्या सोमवार को होती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन किया जाना चाहिए. इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है.

इसके साथ ही सोमवती अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाना चाहिए. ऐसा करने से पूर्वज आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इसलिए आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस साल की आखिरी अमावस्या किस दिन है. साथ हीअमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है.

कब है साल की आखिरी अमावस्या?
पंचांग के अनुसार, पौष महीने या इस साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को है. इस दिन सोमवार पड़ रहा है. 30 दिसंबर को अमावस्या की तिथि तड़के 4 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं अमावस्या की तिथि 31 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदया तिथि के मुताबिक, साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को ही होगी.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
साल की आखिरी अमावस्या के दिन स्नान- दान करने के लिए बह्म मुहूर्त सबसे उत्तम है. ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 19 मिनट तक है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 45 मिनट तक है. पौष महीने की इस अमावस्या के दिन वृद्धि का जो योग है वो सुबह से लकर शुरू है और रात के 8 बजकर 32 मिनट तक है.

सोमवती अमावस्या का महत्व
अमावस्या की तिथि अगर सोमवार को पड़ रही है, तो वो और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने वाले शुभ फलों को प्राप्त करते हैं. इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास बना रहता है. इसके अलावा अमावस्या पर जो भी पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है वो पृतदोष से मुक्त हो जाता है.

  • admin

    Related Posts

    आज का राशिफल (29 अप्रैल): जानें मेष से मीन तक किस राशि का रहेगा दिन शुभ

    मेष आज आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और कमाई के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। बस ध्यान रखें कि गलत दिशा में कदम न बढ़े। मन थोड़ा बेचैन…

    वैशाख पूर्णिमा का महत्व: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा और दान का विशेष फल

     बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा के रूप में बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. यह दिन न सिर्फ उनके जन्म का प्रतीक है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 2 views
    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 2 views
    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन