चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये? रनर-अप टीम पर भी होगी पैसों की बरसात

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब एक बार फिर से जीतने पर होगी।

इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार ये खिताब जीता था, जबकि साल 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी।
आईसीसी ने पहले ही कर दिया था प्राइज मनी का ऐलान

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि विजेता, उप विजेता और सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितनी रकम दी जाएगी। इतना ही नहीं, मैच जीतने पर भी आईसीसी की ओर से अच्छी खासी रकम दी जाती है। जिसमें टीम इंडिया अभी तक अव्वल नंबर पर चल रही है। आईसीसी की ओर से कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में मैच जीतने वाली टीम को हर मुकाबले के हिसाब से 29.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। टीम इंडिया अभी तक पांच मैच जीत चुकी है।
चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता और उप विजेता टीम को इतनी मिलेगी धनराशि

बात अगर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की प्राइज मनी की करें तो आईसीसी के अनुसार खिताब जीतने वाली टीम को 19.5 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम दी जाएगी। वहीं जो टीम फाइनल में हारेगी यानी उपविजेता को 9.75 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। इसके बाद अगर सेमीफाइनल में हारने वाली टीम की बात की जाए तो उन दो टीमों को 4.85 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जो टीम टूर्नामेंट में पांचवां और छठा स्थान हासिल करेंगी, उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे, वहीं नंबर सात और आठ पर रहने वाली टीम को 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। आईसीसी ने हालांकि रकम का ऐलान डॉलर में किया है, लेकिन हम यहां आपकी सुविधा के लिए इसे रुपये में दे रहे हैं। रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कम और ज्यादा होती रहती है, इसलिए इस इनामी धनराशि में हल्का सा बदलाव हो सकता है।
तीन इंडिया लगातार तीसरी बार खेल रही है चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलती हुई दिखाई देगी। इसे पहले साल 2013 में तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत के पास मौका है कि वो दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम ​बने। हालांकि टीम इंडिया ने साल 2002 में भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, तब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी दो बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। उसकी कहानी पहले ही खत्म हो गई है।

टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और ऐसे में उसके जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा है। अगर भारत ने ये फाइनल मैच जीत लिया तो उसे विजेता टीम के तौर पर कितने करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को भी कितनी राशि मिलेगी?

admin

Related Posts

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

नई दिल्ली  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा