12वीं पास कैसे करें मर्चेंट नेवी व इंडियन नेवी में करियर की शुरुआत? अंतर और अवसरों पर एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली

मर्चेंट नेवी भारतीय नौसेना से किस प्रकार भिन्न है, इसमें कैसे करियर बना सकते हैं, इस सवाल पर करियर काउंसलर कहते हैं कि मर्चेंट नेवी के अंतर्गत समुद्र के रास्ते बड़े जहाजों के माध्यम से तेल, गैस, कंटेनर, कोयला, अनाज और अन्य माल दुनिया भर में पहुंचाया जाता है। यह भारतीय नौसेना से अलग है। भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा और युद्ध से जुड़ा काम करती है, जबकि मर्चेंट नेवी पूरी तरह कमर्शियल और व्यापार से संबंधित माल ढुलाई करती है। मर्चेंट नेवी में तीन मुख्य विभाग होते हैं : डेक विभाग, जिसका काम है जहाज को सुरक्षित रास्ते से ले जाना, समुद्री परिस्थितियों को समझना आदि। इस विभाग में आप जिन पदों पर काम करते हैं, उनमें डेक कैडेट, थर्ड ऑफिसर, सेकंड ऑफिसर, चीफ ऑफिसर या कैप्टन हो सकता है।

दूसरा है इंजन विभाग, जो जहाज के इंजन, मशीनों और तकनीकी उपकरणों की देखरेख करता है। नियुक्ति इस विभाग में होती है, तो आप जिन पदों पर काम करते हैं, उनमें इंजन कैडेट, फोर्थ इंजीनियर, थर्ड इंजीनियर, सेकंड इंजीनियर या चीफ इंजीनियर हो सकता है। तीसरा सर्विस या केटरिंग विभाग होता है, जो खानपान, स्टोर मैनेजमेंट और क्रू की दूसरी जरूरतों को संभालता है। इसमें स्टुअर्ड, कुक जैसे लोग काम करते हैं।

मर्चेंट नेवी में कैसे पाएं एंट्री

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए पीसीएम से 10+2 करना, अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होना तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। विजन भी 6/6 होना जरूरी है। भारत में मर्चेंट नेवी पाठ्यक्रमों के लिए एक विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है – इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी। यह यूनिवर्सिटी मर्चेंट नेवी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईएमयू-सीईटी का आयोजन करती है। परीक्षा में अच्छे स्कोर पाने वाले छात्रों को 3 वर्षीय बीएससी इन नॉटिकल साइंस या 4 वर्षीय बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला दिया जाता है। बीएससी इन नॉटिकल साइंस में नेविगेशन, जहाज संचालन, मौसम, समुद्री कानून, सुरक्षा जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है। कोर्स पूरा होने पर आप डेक कैडेट बनते हैं।

वहीं, बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग जहाज के इंजन और मशीनरी से जुड़ा कोर्स है। इसके बाद इंजन कैडेट के रूप में जॉइनिंग मिलती है। ध्यान रहे, इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद भी शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखना जरूरी होता है। विशेष जानकारी के लिए वेबसाइट imu.edu.in देखें।

admin

Related Posts

UP पुलिस भर्ती 2025 अपडेट: फॉर्म में गलती करने वालों को 3 फरवरी तक मिला सुधार का अवसर

लखनऊ  यूपी पुलिस भर्ती 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका…

प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के अवसर

प्रबंधन चाहे घर का हो या किसी व्यवसाय या कंपनी का स्वयं में एक बड़ा काम है। लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाने वाले कम ही लोग होते हैं। प्रबंधन का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीरीज का क्लाइमेक्स मैच: सैमसन की लय और अक्षर की सेहत तय करेगी भारत की रणनीति

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
सीरीज का क्लाइमेक्स मैच: सैमसन की लय और अक्षर की सेहत तय करेगी भारत की रणनीति

जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 2 views
टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन