मकर संक्रांति पर इंदौर-भोपाल समेत इन जिलों में छुट्टी घोषित

इंदौर/भोपाल

मकर संक्राति पर मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। भोपाल सहित अन्य जिलों में इसके अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने भोपाल स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के लिए वर्ष 2025 के लिए चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

इसमें 14 जनवरी मंगलवार मकर संक्रांति, 19 मार्च बुधवार रंग पंचमी, 27 अगस्त बुधवार गणेश चतुर्थी और तीन दिसंबर बुधवार भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इंदौर में भी अवकाश घोषित
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे जिले में अवकाश घोषित किया है। इसी के साथ रंगपंचमी पर 19 मार्च भी अवकाश घोषित किया गया है। अहिल्या उत्सव पर 22 अगस्त को आधा दिन का अवकाश रहेगा। वहीं दहशरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है।

मकर संक्रांति पर अवकाश घोषित होने की जानकारी के साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारी खुश हैं। अवकाश मिलने से पर्व का उत्साह और बढ़ गया है।

उत्सव प्रेमी शहर में हर पर्व को व्यापक पैमाने पर मनाया जाता है। मालवा की इस माटी पर अब पंजाब की रंगत भी नजर आने लगी है। शहर में भी अब लोहड़ी पर्व और भी हर्षोल्लास से मनने लगा है। पर्व की इस परंपरा के साथ अब ग्लैमरस का तमगा भी लग गया है। मालवा की सरजमी पर यह पर्व भव्य पैमाने पर आयोजित होने लगा है।

घर-आंगन से निकलकर अब यह पर्व होटल, रिसोर्ट में मनने लगा है। यही नहीं, बाकायदा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी इसके लिए हायर किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाबी आर्टिस्ट को भी परफार्मेंस के लिए बुलाया जाने लगा है और मेहमानों को तोहफे भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए लाखों रुपये भी खर्च हो रहे हैं। यही नहीं पर्व का जश्न अब कई दिनों तक मनने लगा है।

शादी के बाद पहली लोहड़ी
वैसे तो लोहड़ी पर्व हर पंजाबी और सिंधी परिवार में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन विवाह और बच्चे के जन्म के बाद की पहली लोहड़ी भव्य रूप से मनाई जाती है। इस दौरान परंपराओं के साथ आधुनिकता का संगम भी देखने को मिलता है। जहां पंजाबी थीम को ध्यान में रखते हुए आकर्षक साज-सज्जा की जाती है और पंजाबी व्यंजनों के स्वाद के साथ परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ पूरे उल्लास के साथ लोहड़ी मनाई जाती है।

 

  • admin

    Related Posts

    नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

    भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

    त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

    भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव