लखनऊ में लेन-देन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर पीटा

लखनऊ

लखनऊ के आशियाना के रजनीखंड में गुरुवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने लेन-देन के विवाद में इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया। फिर अपने साथियों के साथ उसे पीटते हुए दुबग्गा के बेगरिया में एक घर पर ले जाकर बेल्ट से पीटा। खुद को पूर्व केन्द्रीय मंत्री का करीबी बताकर खूब धमकाया, फिर पीड़ित के साझीदार को फोन कर कहा कि मंत्री के घर में ही इसे रखा हुआ है। साझेदार ने कन्ट्रोल रूम में सूचना दी, पुलिस चौकी गया पर सब जगह उसे टरकाया जाता रहा और इंटीरियर डिजाइनर को हिस्ट्रीशीटर प्रताड़ित करता रहा। इस बीच पूर्व मंत्री तक भी इस घटना की सूचना पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किसी से कुछ न कहने की बात कहकर धमकाया और उसे छोड़ दिया।

नौकर को हिरासत में लेकर छोड़ा
दहशत में आए इंटीरियर डिजाइनर विवेक कुमार ने शुक्रवार दोपहर आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। आशियाना इंस्पेक्टर ने आरोपी के घर पुलिस भेजी तो वह फरार मिला। पुलिस उसके नौकर को पकड़ लाई। नौकर ने पहले तो डिजाइनर के घर न आने की बात कही, पर पुलिस की सख्ती पर उसने सच कुबूला। उसने कहा कि मालिक के कहने पर ही उसने डिजाइनर विवेक के कमरे में आते ही दरवाजा बंद कर लिया था।

समझौता कराने में जुटी पुलिस
आशियाना पुलिस ने आरोपी को फोन किया तो उसने दूसरे दिन आने को कहा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बजाए आशियाना पुलिस ने विवेक से कहा कि वह अपने लेन-देन का पूरा ब्योरा लेकर शुक्रवार को थाने पहुंचे। पूर्व मंत्री का करीबी बताकर विवेक को प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ पुलिस नरमी दिखा रही है। यही वजह है कि पीड़ित और दहशत मे आ गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    PCCF पद पर अरूण पांडे की नियुक्ति, व्ही. श्रीनिवास राव की ली जगह

    रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नियुक्त कर…

    रूपनारायण के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM साय, उपमुख्यमंत्री समेत नेताओं की मौजूदगी

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के कबीर नगर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और वन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 4 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला