पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार दिल्ली में कम पानी भेज रही है, दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली
पंजाब और हरियाणा में जल विवाद के बीच दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं। पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कम पानी भेज रही है और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश रच रहे हैं। उहोंने कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से नाराज हैं क्योंकि लोगों ने उन्हें हरा दिया और अब इसी का बदला वह लोगों को प्यासा मारकर ले रहे हैं।

दिल्ली सरकार में पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, दिल्ली में पिछले क हफ्ते से कम पानी आ रहा है। इसकी वजह है पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जिसने अपनी हार का बदला लेने के लिए दिल्ली का पानी कम कर दिया। उन्होंने कहा, बीबीएमबी के भाकड़ा बोट से हरियाणा के लिए जो पानी रिलीज होता था, उन्होंने उसे कम किया। वहीं दिल्ली में रोज हरियाणा से जो पानी आता था वह 980 क्यूसेक था। लेकिन पिछले एक हफ्ते से यानी एक तारीख को हमारे पास 88 क्यूसेक पानी कम आया, 2 मई को 119 क्यूसेक, 3 मई को 71 क्यूसेक पानी, 4 मई को 55 क्यूसेक और 5 तारीख यानी कल 130 क्यूसेक पानी कम आया। इसका मतलब दिल्ली को 15 फीसदी पानी कम मिला।

प्रवेश वर्मा ने कहा, पंजाब सरकार, और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल के आदेश पर हरियाणा को पानी कम दे रही है और उसी के चलते दिल्ली को भी कम पानी मिल रहा है। ये अरविंद केजरीवाल की गुंडागर्दी और साजिश है। उन्होंने कहा, हम ये गंदी राजनीति चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि दिल्ली वाले इसके लिए अरविंद केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे। इसी के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी कहा कि इतनी गंदी राजनीति आपको शोभा नहीं देती।

बता दें, इससे पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पड़ोसी राज्य के लिए अपने हिस्से का एक भी बूंद पानी नहीं छोड़ने का संकल्प जताया गया। सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब, हरियाणा को पानी की एक भी बूंद नहीं छोड़ने देगा, क्योंकि उनके राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है।

इससे पहले जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद इस पर चर्चा की गई। गोयल ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र में अपनी सरकारों तथा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से पंजाब के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है।

प्रस्ताव के अनुसार, असंवैधानिक व गैरकानूनी तरीके से बीबीएमबी की बैठक बुलाकर पंजाब के हक का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा ने 31 मार्च तक अपने हिस्से का पूरा पानी इस्तेमाल कर लिया है। अब भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा को देना चाहती है।

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव