हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा स्थानीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों को किया गया निःशुल्क स्कूल बैग वितरण

अनुपपुर,

 हिंदुस्तान पावर के अधीनस्थ सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) विभाग द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय विद्यालयों में निःशुल्क स्कूल बैग वितरण का सत्र चलाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहूलियत प्रदान करना और उनकी शिक्षा को सुगम बनाना है।

बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानीय विद्यालयों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें अभी तक कंपनी द्वारा लगभग 10 स्थानीय स्कूलों में 1000 से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण किया है और इसी सत्र में लगभग 30 से अधिक स्थानीय विद्यालयों में 3000 अन्य विद्यार्थियों को इसी सत्र में वितरण का लाभ दिलाया जाना है। वितरण कार्यक्रम के अवसर पर हिंदुस्तान पावर के अधिकारीगण  जिनमें मानव संसाधन विभाग के प्रमुख आर. के. खटाना, सीएसआर विभाग प्रमुख सत्यम सलील, जनसंपर्क अधिकारी गौरव पाठक, विभागीय अधिकारी रश्मि लखेरा, विकास राय आदि उपस्थित रहें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी वितरण आयोजन में अपनी शिरकत की।

इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग प्रमुख आर. के. खटाना ने कहा, "शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। हिंदुस्तान पावर हमेशा शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, हमें उम्मीद है कि ऐसे प्रयासों से निश्चित ही बच्चों को शिक्षा में सहायता मिलेगी और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।"
सीएसआर प्रमुख सत्यम सलील ने  कहा कि, "हमारा उद्देश्य केवल स्कूल बैग वितरित करना नहीं है, बल्कि बच्चों को एक बेहतर शैक्षणिक अनुभव देना है, जिससे वे अपनी पढ़ाई में अधिक रुचि लें और आत्मनिर्भर बन सकें।

मॉडल स्कूल, मुर्रा लहरपुर के प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह राठौर ने हिंदुस्तान पावर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, "विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह उपयोगी सहायता है, इससे उन्हें अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों और अध्ययन सामग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखने और लाने जाने में मदद मिलेगी, निश्चित ही ऐसे प्रयासों से उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी हो सकेगी।"

वितरण सत्र में उपस्थित सभी अभिभावकों ने हिंदुस्तान पावर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे शिक्षा को गंभीरता से लेंगे। बता दें कि हिंदुस्तान पावर का सीएसआर विभाग समाजहित में निरंतर कई योजनाओं का संचालन कर रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कंपनी प्रबंधन द्वारा उपस्थित  अतिथियों, स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिया कि कंपनी भविष्य में भी इस तरह की पहलों को जारी रखेगी ताकि क्षेत्र के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके, और स्थानीय समुदाय को अधिकतम लाभ मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    हिनौती गौधाम में गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती की पहल, उप मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद

    हिनौती गौधाम गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का दिव्यधाम बनेगा : उप मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण रीवा  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि…

    रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और ‘डिजिटल फर्जीवाड़े’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी ‘अंधेरगर्दी’: लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: “राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल” पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘डिजिटल सेंधमारी’ को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240

    रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा  मध्य प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 1 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए