हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में किया गया डेस्क और बेचों का वितरण

अनूपपुर

हिंदुस्तान पावर के अधीन सीएसआर विभाग द्वारा शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पावर प्लांट के आसपास के स्थानीय क्षेत्रों के विद्यालयों में लगभग 1500 से 2000 बच्चों के लिए 750 निशुल्क डेस्क और बेंच उपलब्ध कराए गए हैं।  विभाग द्वारा  यह पहल बच्चों को आरामदायक एवं सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है।

आज दिनांक 03.02.2025 को ग्राम लहरपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में डेस्क और बेंच वितरण का आयोजन रखा गया,  कार्यक्रम में उपस्थित लहरपुर के प्रधानाध्यापक श्री डीमन सिंह ने विभागीय पहल की सराहना की और बताया कि हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा समय-समय पर शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सहयोग किया जाता रहा है और कंपनी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत, लहरपुर के उपसरपंच गणेश राठौर ने भी कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे सहयोगों से स्थानीय क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने हिंदुस्तान पावर के प्रबंधन से अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह की आवश्यक सामग्रियां बच्चों को उपलब्ध कराई जाएं। कक्षा आठवीं की छात्रा कु. सुमन चौधरी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारे लिए बैठने की आरामदायक एवं उचित व्यवस्था से अब हम, पढ़ने और लिखने में अपना और अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री आर के खटाना ने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सी एस आर विभाग के प्रमुख सत्यम सलील के द्वारा किया गया। बता दें कि हिंदुस्तान पावर के अधीन सीएसआर विभाग हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ, आजीविका, खेल कूद और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान देता रहा है। ऐसे कार्यों से विभाग का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर और अधिक सुविधाजनक बनाना है, जिससे वे एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की

    भोपाल.  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय (पीके कन्या)…

    झाबुआ के बोर्ड परिणामों में शानदार प्रदर्शन पर महिला बाल विकास मंत्री भूरिया ने दी बधाई

    भोपाल.  मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 3 views
    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 3 views
    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

    यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

    मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

    टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 2 views
    पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद