चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, इब्राहिम जादरान ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लीग स्टेज के 12 में से 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मुकाबले के बाद लगातार सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बदलाव हो रहे हैं। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले के बाद भी इस लिस्ट में कई बदलाव देखे गए। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने तो इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतक ठोका। इन शतकों के दम पर यह दोनों बल्लेबाज टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बता दें, इस लिस्ट में एक भारतीय भी मौजूद हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में इंग्लैंड के बैन डेकट 203 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। उनके अलावा अभी तक किसी बल्लेबाज ने 200 रन का आंकड़ा नहीं छूआ है। डकेट का औसत फिलहाल इस टूर्नामेंट में 101.50 का है।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 177 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान कुल 194 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और जो रूट 188 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

टॉप-5 में इनके अलावा न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और भारत के शुभमन गिल हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

प्लेयर           इनिंग    रन    औसत    स्ट्राइक रेट
बेन डकेट             2        203    101.5    107.98
जादरान             2      194    97    110.86
जो रूट            2      188    94    99.47
टॉम लैथम    2      173    173    96.11
शुभमन गिल    2      147    147    81.22

बात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की करें तो, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ पंजा खोल बाजी मार ली है। वह अब इस लिस्ट में कुल 6 विकेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 गेंदों में अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा दो न्यूजीलैंड के तो दो भारतीय गेंदबाज हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-
प्लेयर                        इनिंग    विकेट    औसत
अजमतुल्लाह उमरजई    2    6    16.17
माइकल ब्रेसवेल           2    5    12.8
विलियम ओ'रूर्के           2    5    19
मोहम्मद शमी                   2    5    19.2
हर्षित राणा                   2    4    15.25

  • admin

    Related Posts

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    धर्मशाला   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जा रहा है। आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर जीटी के सामाने 255…

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    कोलंबो  श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम को अब एक रेगुलर कैप्टन मिल गया है। वनडे और टी20 टीम की कमान कुसल मेंडिस को दी गई है। नए अंतरिम प्रशासन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे