भारत में लगेगा हाईटेक AI ट्रैफिक सिग्नल: जानें कैसे करेगा जाम पर काबू

नई दिल्ली

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हाल ही में AI ट्रैफिक सिग्नल लगे, जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अब भारत में भी ऐसे ही ट्रैफिक सिग्नल लगने वाले हैं। गोवा और तमिलनाडु में जल्द ही AI ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य के 91 इलाकों में AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसी तरह तमिलनाडु के चेन्नई शहर में 165 प्रमुख चौराहों पर AI से चलने वाले स्मार्ट सिग्नल लगाए जाएंगे। ये सिग्नलस अब लगी ट्रैफिक बत्तियों से कैसे अलग हैं, चलिए जान लेते हैं।

अब के ट्रैफिक सिगल से कैसे अलग हैं ये
AI से चलने वाले सिग्नल ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से चलते हैं। मसलन ट्रैफिक कम है तो यह हरी बत्ती जल्दी दिखा देगा। जबकि ट्रैफिक ज्यादा है तो यह थोड़ा टाइम ले सकता है। फिलहाल के ट्रैफिक सिग्नलस में हरी बत्ती आने में 60 से 90 सेकंड तक का टाइम लगता है। जबकि ये सिग्नल गाड़ियों की संख्या के आधार पर चेंज होगा। इसका टाइम 30 सेकंड से लेकर 120 सेकंड के बीच हो सकता है।

सफल रहा इनका ट्रायल
चेन्नई शहर में पहले फेज में ये ट्रैफिक सिग्नल मुख्य सड़कों जैसे अन्ना सलाई, जवाहरलाल नेहरू सलाई, सरदार पटेल रोड, कमराजर सलाई, राजाजी सलाई और टेलर्स रोड पर लगाए जाएंगे। फिलहाल EVR सलाई कर 6 चौराहों पर इस सिस्टम का ट्रायल चल रहा है। इसके शुरुआती नतीजे पॉजिटिव रहे हैं। लोगों का मानना है कि ट्रैफिक जाम में भी पहले के मुकाबले कमी आई है। मुमकिन है ये ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद लोग जल्दी अपने दफ्तर या घर पहुंच सकें। अमेरिका में लगे AI सिग्नलस ने भी जाम को कम किया है, लोग समय पर अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच पा रहे हैं।

AI ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम के 3 हिस्से
चेन्नई में लगने जा रहे नए ट्रैफिक सिग्नल 3 हिस्सों पर काम करेंगे। पहला, सड़क पर लगे सेंसर, जो गाड़ियों की स्पीड और चौराहे से गुजरने में लगने वाले टाइम को मापने का काम करेंगे। दूसरा, AI से लैस कैमरे गाड़ियों की गिनती करेंगे, ये देखेंगे कि गाड़ियां कौनसी डायरेक्शन में जा रही हैं। ये भी पहचान लेंगे कि व्हीकल कार है या बाइक। तीसरा हिस्सा एक कंट्रोल यूनिट है, जो इस सारी जानकारी को प्रोसेस कर सिग्नल का समय बदलेगी। वैसे तो यह सिस्टम ऑटोमेटिक है, लेकिन इमरजेंसी के टाइम जैसे- एंबुलेंस या VIP गाड़ियों के काफिले को निकालने लिए पुलिस इसे मैन्युअली चेंज कर सकती है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य
चेन्नई में हर चौराहे से मिलने वाली जानकारी को चेन्नई ट्रैफिक पुलिस के मुख्यालय में भेजा जाएगा। वहां से पूरे शहर की सड़कों के सिग्नल को कॉर्डिनेट किया जाएगा। दावा है कि इससे 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया जाएगा। मतलब शहर की प्रमुख सड़कों पर लगातार हरी बत्ती होगी, जिससे गाड़ियां बिना रुके चल सकेंगी। बता दें कि यह सिस्टम रियल टाइम वीडियो और पुराने ट्रैफिक डेटा का इस्तेमाल करके ट्रैफिक जाम का अनुमान लगाएगा और पहले से ही सिग्नल का समय तय करेगा।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति की 3 सीख जो कठिन समय में देती हैं सही दिशा और मानसिक मजबूती

    आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद उपयोगी मानी जाती हैं। उनके विचार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं। जब जीवन…

    Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

    अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे