दिल्ली से आए छात्रों की तेज रफ्तार कार जा घुसी कंटेनर में, एक छात्र की मौत, पांच घायल

इंदौर

अपने दोस्त से मिलने दिल्ली, नोएडा, मुज्जफरपुर से आए युवकों की कार इंदौर-देवास रोड पर एक कंटेनर में जा घुस। छात्र इंदौर से भोपाल की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे में मृत छात्र का नाम धेर्य है, जबकि श्रेयांश सिंह, अभय वर्मा, रोहित पुनिया, मोहित और विनायक सिंह घायल हुए हैै। सभी छात्र वेल्लोर विश्व विद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहे है। वे दीपावली त्यौहार पर छुट्टी होने के कारण इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त राज से मिलने आए थे।

दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकलेे थे और एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी।आगे की सीट पर बैठे धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय वर्मा और श्रेयांश की हालत नाजुक हैै। दोनों को वैंटिलेटर पर रखा गया हैै।

पिछले हिस्से में जा घुसी थी कार
कार कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गई थी। कार को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और दरवाजे के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला। पुलिस अफसरों ने घायलों के दोस्त राज को भी मौके पर बुलाया और दोस्तों के परिजनों को सूचना देने के लिए कहा। घायल छात्रों के परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया हैै। कंटेनर चालक फरार है।

  • admin

    Related Posts

    सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्यों की समय सीमा तय, एक साल पहले होंगे पूरे: ऊर्जा मंत्री तोमर

    सिंहस्थ-2028 के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य, हो रही है नियमित मॉनिटरिंग : ऊर्जा मंत्री  तोमर उज्जैन ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने…

    एमपी में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ा फैसला, पहचान देने से पहले होगी सख्त जांच

    भोपाल  मध्यप्रदेश में ट्रांसजेंडर के संबंध में बड़ा फैसला लिया गया है। जेंडर बदलने से पहले अब कलेक्टर को इसकी सूचना देनी होगी। मेडिकल जांच के बाद ही ट्रांसजेंडर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 4 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया