भारत-पाकिस्तान में भारी तनाव, जानें- जंग के माहौल में क्या करें, क्या न करें

 नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के तमाम सीमावर्ती राज्य में मिसाइल और ड्रोन से हवाई हमला शुरू कर दिया है. इस बीच सरकार ने ऐसे तमाम राज्य में ब्लैक आउट करने का आदेश दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानकारी दे रहे कि कहां किस-किस जगह पर ब्लैक आउट किया जा रहा है. वो अपने शहरों की जानकारी साझा कर रहे हैं जो सुरक्षा तैयारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सोशल मीडिया के इस दौर में तनावपूर्ण स्थिति में क्या साझा करना चाहिए और कौन सी जानकारी सोशल मीडिया पर देने से बचना चाहिए.

जंग के हालात में क्या न करें

– सबसे पहले आप जहां भी रहते हैं उस शहर या लोकेशन के ब्लैक आउट की जानकारी या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करें.

– अगर आपके शहर या इलाके से कोई भी सेना की गाड़ी जाती दिखे तो उसकी वीडियोग्राफी न करें.

– युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम पुरानी तस्वीरों को मौजूदा समय की बताकर फैलाया जा रहा है इससे बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

– भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक न जाएं, ज़रूरत न हो तो घर के भीतर ही रहें.

– ग़लत जानकारी पर प्रतिक्रिया न दें, घबराहट या आक्रोश में आकर कोई गैर-कानूनी कदम न उठाएं.

– सुरक्षा बलों के काम में बाधा न डालें, उनके निर्देशों का सम्मान करें.

इस समय आपको क्या करना चाहिए

– सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, केवल प्रमाणित सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें जैसे कि सरकार, सेना या स्थानीय प्रशासन.

– आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और जरूरी दवाएं, दस्तावेज, पानी और सूखा राशन इकट्ठा करके रखें.

– सुरक्षित स्थान की पहचान करें और घर या मोहल्ले में बंकर या मजबूत निर्माण वाले सुरक्षित क्षेत्रों की पहचान करें.

– शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें.

– बुजुर्गों, बच्चों और विकलांग लोगों को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर मदद करें.

 

admin

Related Posts

होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

हिमाचल में बिजली सब्सिडी का नया मॉडल, 250 यूनिट तक फ्री और 300 यूनिट तक मिलेगी राहत

शिमला   हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सब्सिडी का नया और स्पष्ट पैमाना तय किया है. अब राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को दो मीटरों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए