आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा, तपेगा यूपी-बिहार: मौसम विभाग

नई दिल्ली
इस साल मानसून तय समय से पहले दस्तक देगा। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस बीच गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने मिलेगी। इसके अलावा कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की भी संभावना है। आइए आपको मौसम से जुड़ी अपडेट बताते हैं।

जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में, हम किसी पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इसलिए अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 दिनों तक लू चलने की संभावना है, हमने वहां येलो अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने कहा कि हम पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक लू चलने की उम्मीद कर रहे हैं, हमने वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और 16-17 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में लू की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 और 16 को बिहार के कुछ इलाकों में, 16 और 17 को पंजाब में, 16-18 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 15-17 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 15-19 के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 17-19 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 18 और 19 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, 15 और 16 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम?
IMD के रिपोर्ट के अनुसार, गत 24 घंटों में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 60-90 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज तूफानी हवाएं चलीं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली। दर्ज की गई है और पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।

आगे कैसा रहेगा तापमान?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है तथा उसके बाद 4 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है; उसके बाद 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी तथा उसके बाद 2 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
आईएमडी का कहना है कि अगले 4 दिनों के लिए मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी तथा उसके बाद 3 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। अगले 3 दिनों के लिए गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी तथा उसके बाद 4 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    आतंक के रास्ते पर गया बेटा, पिता बोले- उसके कारण हमने बहुत दुख झेला

    श्रीनगर पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा हो गया. 6 साल की देरी ही सही, मगर उसका मास्टरमाइंड मारा गया. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का धुरंधर स्टाइल में…

    IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

    नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 0 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा