राजस्थान में गर्मी हुई कम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर

मार्च की तेज गर्मी के बाद राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते सप्ताह तक तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और कुछ इलाकों में तो दिन और रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है, जिससे गर्मी के बीच ठंड का एहसास हो रहा है।

चित्तौड़गढ़ बना सबसे गर्म जिला
राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवा में नमी की मात्रा 6% से 65% के बीच रही।

मुख्य जिलों में दर्ज तापमान

    अजमेर – 30.5°C
    अलवर – 31.0°C
    जयपुर – 31.8°C
    सीकर – 29.0°C
    कोटा – 33.5°C
    चित्तौड़गढ़ – 34.7°C
    बाड़मेर – 33.5°C
    जैसलमेर – 32.4°C
    जोधपुर – 32.0°C
    बीकानेर – 31.8°C
    चूरू – 31.2°C
    श्रीगंगानगर – 31.3°C
    माउंट आबू – 25.4°C

31 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों (कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़) में बादल छाने के आसार हैं। खासतौर पर 2 और 3 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकता है। हालांकि, यह बारिश हल्की और छिटपुट होगी, जिससे इन इलाकों में मामूली राहत मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    दो साल में देशभर में चलाने का लक्ष्य, राजस्थान में जल्द शुरू होगी सरकारी ‘भारत टैक्सी’ सेवा?

    जयपुर/नई दिल्ली. देश के टैक्सी सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र के साथ 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च कर…

    गले में डालकर घंटों तक बैठा रहा, ज्वैलरी शॉप से लाखों की सोने की चेन ले उड़ा कबूतर

    नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कबूतर सोने की चेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी