अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान-बीकानेर में डेंगू के मरीज 400 के पार

बीकानेर.

बीकानेर शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डेंगू पीड़ितों मरीजों की संख्या 400 के पार कर चुकी है। इन मरीजों में एनएस-1 के मरीजों की संख्या लगभग 238 के करीब है। आईजीएम के 167 हैं। इसके अलावा मलेरिया के 63 केस हैं। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर 546 लोगों की मोबाइल टीमें बनाई है। टीमों में आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, जीएनएम, नर्सिंग स्टूडेंट्स, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर भी लगा रखे हैं।

विभाग की टीमें रोजाना 30 से 50 घरों का सर्वे कर रही हैं।टीमों द्वारा सैंपलिंग कराई जा रही है। टीमों द्वारा घर-घर जाकर एंटी लारवल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। डेंगू पॉज़िटिव के सरकारी और प्राइवेट दोनों जगहों की बात करें तो ये आंकड़ा अभी और ऊपर तक जाएगा। हालांकि, सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में रोजाना करीब 50 से 60 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से 2 या 3 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है। इसके अलावा कुछ मरीज ऐसे भी आ रहे हैं, जिनको बुखार काफी तेज रहता है। ऐसे मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा रहा है, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम रहती है।
मौसमी बीमारियों के बढ़ते हुए मरीजों की तादाद का असर अब संभाग के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी पड़ने लगा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते उन्हें भर्ती करने के लिए बेड भी कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में जनाना अस्पताल के एमसीएच विंग के खाली पड़े वार्डों में इन मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर हॉट-स्पॉट चिन्हित किए  हैं। विभाग की टीम इन इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कैसे फैलता है डेंगू
बता दें, डेंगू लोगों में एडीज प्रजाति की मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। कभी-कभी टाइगर मच्छर के काटने से भी यह बीमारी फैलती है। जब एडीज प्रजाति का मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है और उसके बाद वह स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है। बता दें, यह वायरस गर्भवती महिला से उसके शिशु में या रक्तदान के माध्यम से भी फैल सकता है।

ऐसे करें बचाव
एडीज मच्छर जमे हुए पानी में पनपता है। ऐसे में घर के कूलर, पानी टंकी, चिड़ियों के लिए बर्तन में रखे गए पानी, फ्रिज के ट्रे और पौधों के गमलों में पानी को अधिक समय तक पानी न जमा होने दें। उसे हमेशा बदलते रहें।

admin

Related Posts

400 लोगों को दी धमकी, ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा

भीलवाड़ा. राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी का पर्दाफाश किया है, जो खाकी का खौफ दिखाकर लोगों की जेब खाली कर रहा था। यह ठग कोई…

दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना में अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी