लुटेरों में एक महिला भी शामिल, राजस्थान-केकड़ी में युवक से नौ लाख की लूट

केकड़ी.

बाइक पर श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जा रहे एक युवक के साथ केकड़ी में नौ लाख रुपयों की लूट हो गई। पहले एक युगल उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर इस युवक की बाइक पर बैठे, फिर केकड़ी पहुंचने के बाद इस युवक को बाइक से धक्का देकर वह लुटेरा युगल यह रकम ले उड़ा।

मामला छह अक्तूबर का है। अजमेर क्षेत्र के भूडोल (अजमेर) गांव का रहने वाला जितेंद्र सांसी बुधवार को श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जाने के लिए मोटर साइकिल पर निकला था। यह युवक किसी को देने के लिए नौ लाख रुपयों की रकम अपने साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में अजमेर-केकड़ी मार्ग पर ग्राम लोहरवाड़ा के समीप माताजी के मंदिर के यहां वह चाय पीने रुका। इसी दौरान एक महिला व एक युवक इसके साथ हो लिए और मीठी-मीठी बातों से नजदीकियां बढ़ाने लगे। युवक के वहां से रवाना होते ही ये युगल भी उसके पीछे लग गया। उन्होंने चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर इसे रास्ते में एक जगह चाय भी पिलाई और शराब भी। इस बीच उसने लुटेरे युगल के सामने ही छान में रहने वाले अपने मामा से फोन पर बात भी की थी। शाम को युवक केकड़ी पहुंचा। छान जाने के लिए जैसे ही युवक आगे रवाना हुआ, अचानक उसका पीछा कर रहे दोनों लुटेरों उसके पास पहुंचे और उसे रोककर जान पहचान निकालने लगे। लुटेरे युवक ने कहा कि उसके मामा भी छान में ही रहते है तथा वह भी वहीं जा रहा है। इसलिए एक ही बाइक पर चलते है। दोनों की लच्छेदार बातों में आकर वह उनके साथ एक ही बाइक पर रवाना हो गया। केकड़ी में पुराना कोटा रोड पर ज्योतिबा फूले सर्किल के समीप लुटेरे युवक ने बाइक रोकी व उसे धक्का मारकर नौ लाख रुपए से भरा बैग व मोबाइल आदि लूट कर महिला के साथ रफूचक्कर हो गया। वारदात के बाद जैसे तैसे उसने अपने घर वालों को लूट की सूचना दी।

बाद में इस संबंध में पीड़ित जितेन्द्र सांसी पुत्र गुमान सांसी निवासी भूडोल थाना गेगल जिला अजमेर ने मंगलवार रात को केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है।

admin

Related Posts

जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

जोधपुर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद…

उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जांच के बाद सभी कोर्सों में प्रवेश पर रोक

जयपुर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय में चल रही गंभीर अनियमितताओं और फर्जी डिग्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने