पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग, राजस्थान-उदयपुर में तालाब में कूदे युवक का पांचवें दिन मिला शव

उदयपुर.

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांचवें दिन अलसुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पिछले चार दिनों से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले मेड़ी का मथरा निवासी खेम सिंह (32) पिता पृथ्वी सिंह सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लोगों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने की घटना में शामिल था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सायरा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने डरकर पास के तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पहले और दूसरे दिन स्थानीय स्तर पर तालाब में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

बुधवार को खाली किया गया तालाब
युवक का शव न मिलने पर प्रशासन और पुलिस ने तालाब का पानी खाली करने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह तालाब की पाल तोड़कर पानी निकाला गया। हालांकि, बुधवार शाम तक शव नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव को सायरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

मानसिक रूप से असंतुलित था युवक
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित था, जिसके चलते उसने तालाब में छलांग लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न