मां के साथ गया था राशन की दुकान, राजस्थान-पाली में मासूम मनन की तलाश में जुटे 120 पुलिसकर्मी

पाली.

पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर इलाके से मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा मनन करीब 12 बजे अपनी मां डिंपल के साथ नजदीक स्थित राशन की दुकान तक गया था। इस दौरान जब उसकी मां अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गया, जिसका गुरुवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना के बाद से औद्योगिक थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस सहित ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के करीब 120 जवान मनन की तलाश में जुटे हुए हैं और बुधवार को मनन को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, परन्तु मनन का कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

अपहरण की आशंका
वहीं आनंद नगर, आईटीआई रोड, सरदार समंद रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर अब पुलिस मनन अपहरण की आशंका के मद्देनजर पाली शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट सहित टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

यह है घटनाक्रम
मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा अचानक गायब हो गया था, इस दौरान वह अपनी मां के साथ नजदीक ही स्थित राशन की दुकान तक भी गया था, जबकि उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां वहीं थी और गली की औरतों से बातचीत में मशगूल थी।
मनन के गायब होने का पता उस वक्त चला, जब उसकी मां ने गली में खेल रहे अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद उसकी मां एवं पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आस पास मनन को तलाश किया। सभी जगह ढूंढने के बाद भी जब वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चैक किया परंतु वहां भी मनन नहीं मिला।

120 जवान जुटे हैं तलाश में
बुधवार को दिनभर करीब 120 पुलिसकर्मियों ने डॉग स्क्वायड के साथ मोहल्ले के घरों में बने पानी के टांके, सड़कों पर बने नाले एवं खाली भूखंडों को भी छान मारा इसके बावजूद मनन का कोई सुराग नहीं मिला है।ऐसी आशंका है कि कोई बच्चे का अपहरण कर किसी गुप्त रास्ते से उसे छिपाकर ले गया है, जिसके चलते अब पुलिस शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट के साथ हाइवे के होटल ढाबों और टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे बच्चे का कोई सुराग मिल सके।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें