कांग्रेसियों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन, राजस्थान-अजमेर दरगाह के उर्स में हो पुख्ता व्यवस्था

अजमेर.

ख्वाजा साहब के उर्स में पुख्ता व्यवस्था करने की बात, कांग्रेसियों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापनअजमेर. विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के आगामी सालाना उर्स में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर अजमेर लोकबंधु को ज्ञापन दिया।

कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और आगामी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स पर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। जिला कलेक्टर को दिए पत्र में उर्स मेला क्षेत्र में आने वाले वार्ड सं. 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 69 व 70 आते हैं। उर्स से पूर्व मेला क्षेत्र में सफाई कराते हुए आम रास्ते पर जमा मलबा व कचरा तुरंत प्रभाव से हटवाने व उर्स अवधि में 24 घण्टे राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था, जायरीनों के आने जाने के सुविधार्थ मेला क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर पूर्णतः रोक लगवाये, विद्युत तार, टेलीफोन के तार व केबल के लटके हुए तारों को दुरस्त कराये, पर्याप्त रोड लाइट के लिये स्थायी व अस्थायी विद्युत व्यवस्था करे, उर्स मेला क्षेत्र की सड़कों पर उर्स प्रारंभ होने से पूर्व पेचवर्क कराया जाये एवं जहां आवश्यक हो वहां नई सड़क निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही दरगाह संपर्क सड़क को उर्स प्रारंभ होने से पूर्व दुरुस्त कराया जाए, क्योंकि उर्स में शामिल होने वाले जायरीन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। उर्स मेला क्षेत्र की सभी नालियों को दुरस्त व साफ करवाए, ताकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैले, मेला क्षेत्र में जल सप्लाई की लाइनों के लीकेज को दुरस्त कर आवश्यकता अनुसार समय-समय पर जलापूर्ति करने का पेयजल विभाग को पाबंद करे। मेला क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस इम्दाद लगाए व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद खान, वरिष्ठ पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मुनीरचंद तंबोली, मुख्तियार नवाब, अमाद चिश्ती, ऋषि घारू, एसएम अकबर ,आजाद लखन, पप्पू कुरैशी, संपत कोठारी, समीर भटनागर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची