ग्राहकों को HDFC का झटका, ₹25,000 मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य

मुंबई 

ICICI बैंक के बाद अब HDFC बैंक ने भी सेविंग अकाउंट के नियम बदल दिए हैं। 1 अगस्त 2025 से नया खाता खोलने वाले ग्राहकों को अब मेट्रो, शहरी और अर्ध-शहरी शाखाओं में हर समय कम से कम ₹25,000 बैलेंस रखना होगा। पहले यह सीमा शहरी क्षेत्रों में ₹10,000 और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ₹5,000 थी।

अगर बैलेंस तय सीमा से कम हुआ तो बैंक हर महीने चार्ज वसूलेगा। ग्रामीण शाखाओं में भी बदलाव किया गया है- पहले ₹5,000 रखना जरूरी था, अब यह बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है।

सैलरी अकाउंट और BSBDA (बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट) पर इन नियमों का असर नहीं होगा, क्योंकि इनमें जीरो-बैलेंस की सुविधा है।
मेट्रो और शहरी इलाकों के लिए नया न्यूनतम बैलेंस नियम

ICICI बैंक में पहले न्यूनतम औसत मंथली बैलेंस (MAMB) 10,000 रुपए था।अब इसे बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया गया है यानी अब आपको सेविंग अकाउंट में पहले से 5 गुना ज्यादा बैलेंस रखना होगा। ये नियम सिर्फ 1 अगस्त 2025 से खोले गए नए सेविंग अकाउंट पर लागू होगा। पुराने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल नियम वही रहेंगे, जब तक बैंक अलग से बदलाव न बताए। सैलरी अकाउंट पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि ये जीरो-बैलेंस अकाउंट होते हैं। BSBDA यानी बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट पर भी असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसमें भी न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती।

सेमी-अर्बन ब्रांच: 5,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है।

ग्रामीण ब्रांच: 5,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है।

admin

Related Posts

शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना हुआ 26,778 रुपये सस्ता

इंदौर  शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर…

एयर इंडिया का नया प्लान: कम होंगी सेवाएं, टिकट की कीमतों में आएगी गिरावट

नई दिल्ली मौजूदा संकट के बीच एयर इंडिया की तरफ से ग्राहकों को बड़ी राहत दी जा सकती है। एयर इंडिया छोटी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में भोजन की व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची