RSS न होता तो देश के टुकड़े हो जाते, मथुरा विवाद और देश की एकता पर बोले स्वामी गोविंद देव गिरी

मथुरा
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने हिंदू पक्ष की जीत की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि मथुरा में भी अयोध्या की तरह भव्य मंदिर का निर्माण होगा. इस दौरान उन्होंने देश की एकता में RSS की भूमिका की सराहना की और देश को बांटने की साजिशों पर चिंता जताई.

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का मामला भी चर्चा में आ गया है.स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने उम्मीद जताई कि अदालत में चल रहे मामले में हिंदू पक्ष की जीत होगी. उन्होंने दावा किया कि मथुरा में भी अयोध्या की तरह ही भव्य मंदिर का निर्माण होगा.

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हैं. इंदौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह राम मंदिर का सपना साकार हुआ है, उसी तरह कृष्ण मंदिर भी बनेगा.

महाराज इंदौर की सामाजिक संस्था 'सार्थक' और आयोजित 'समर्पण के प्रतीक' थीम पर आधारित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने देश के हालात पर भी अपनी राय दी.

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद पर अदालती कार्यवाही पर टिप्पणी करते हुए स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, 'राम मंदिर बन गया है. कृष्ण मंदिर भी बनेगा. इसका निर्माण वैसा ही होगा जैसा पूरा देश चाहता है. मामला अदालत में चल रहा है और इसमें कुछ भी बहुत मुश्किल नहीं है.'

देश को बांटने की साजिश का जिक्र
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि पिछले 150-200 सालों से भारत को खान-पान, जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदायों के आधार पर बांटने की साजिश रची जा रही है. उनके मुताबिक, देश की जनता आज भी इन साजिशों का नतीजा झेल रही है.

RSS की भूमिका की तारीफ
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के योगदान पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश की एकता को बनाए रखने में संघ की बड़ी भूमिका रही है. महाराज ने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न होता तो इस देश का क्या होता. इस देश का भूगोल बदल गया होता और देश टुकड़ों में बंट गया होता.'

स्वामी जी ने विश्वास दिलाया कि भगवान जल्द ही लोगों की मनोकामनाएं पूरी करेंगेय उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रभु राम के जन्मस्थान पर मंदिर का निर्माण एक मिसाल है और मथुरा में भी वैसा ही होगा.

admin

Related Posts

सिर्फ तारीखों का खेल, बर्रा किडनी कांड की मुख्य गवाह ने तोड़ा दम, कई बड़े चेहरों को मिली राहत

 कानपूर साल 2019 के बर्रा किडनी कांड में पुलिस की चार्जशीट के बावजूद सात साल से ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान मुख्य गवाह महिला की मौत हो…

एलएसजी बनाम दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों से ज्यादा चमके प्रशंसक

लखनऊ आईपीएल के नए सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने लोगो में बड़ा बदलाव करते हुए हाथी को उसमें शामिल किया। खिलाड़ियों की ड्रेस भी बदल दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI