ग्वालियर व्यापार मेला: कार-बाइक पर भारी छूट, रोड टैक्स में 50% छूट का असर, अब तक की सबसे महंगी कार बिकी

ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेला में अब तक की सबसे महंगी कार बिकी। इंदौर की एक फर्म ने 3 करोड़ 95 लाख रुपए कीमत की मर्सडीज वेन को खरीदा है। मेला छूट में फर्म को 32 लाख रुपए के रोड टैक्स की छूट मिली। इंदौर और भोपाल के अन्य ग्राहकों ने भी सात अन्य महंगी कार ग्वालियर व्यापार मेले से खरीदीं हैं। इसके अलावा 202 कार और 211 दो पहिया वाहन भी बिके। पिछले 11 दिन में अब तक मेले से 7605 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। बता दें कि मेले में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के कारण अब महंगी कारों की बिक्री शानदार हो रही है।

ये सभी कारें अलग-अलग संस्थानों के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई गई हैं। ऐसे वाहनों का मेले में ही स्थित आरटीओ कार्यालय में सत्यापन भी किया गया है।

 व्यापार मेले में वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के बाद से 974 कार और 383 दोपहिया वाहन बिके चुके हैं। जिसमें सबसे महंगी कार एक्सयूवी टॉप मॉडल 21 लाख रुपए में गुरुवार को बेची गई थी। जिस पर खरीदने वाले

बता दें कि ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू हो गया है। मेला में वाहन खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का फरमान देर से आया था। 14 जनवरी को केबिनेट बैठक में मोहर लगते ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके बाद से मेला सेक्टर में पहले से ही तैयार ऑटोमोबाइल कारोबारी व परिवहन विभाग ने बिना देर किए एक दिन बाद ही 50 फीसदी रोड टैक्स छूट के साथ वाहन की खरीद शुरू कर दी थी। नोटिफिकेशन देर से ही सही पर जारी होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बूम आ गया है। लोगों ने चार महीने पहले की थी बुकिंग, मेला से मिली 1.90 लाख रुपए की छूट

गौरतलब है कि ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन लेने पहुंचे रामनिवास ने चार महीने पहले ही एक्सयूवी कार बुक कर दी थी। छूट मिलते ही पहले दिन उन्होंने अपनी ड्रीम कार की बुकिंग ली है। उन्होंने कार का 19 लाख रुपए का मॉडल खरीदा है। जिसमें उनको 1 लाख 90 हजार रुपए का आरटीओ का फायदा मिला था। रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलने पर उनका चेहरा खिल उठा था। यह उन्होंने अपनी पहली कार खरीदी है। साथ ही देर शाम आरटीओ कार्यालय में सत्यापन हो गया। वहीं मेले में लगभग 9 लाख रुपए कीमत की कार लेने वाले अजय का कहना था कि रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के कारण उनको 36 हजार रुपए का फायदा हुआ था।

ग्राहकों ने दो महीने पहले कराई थी कार की बुकिंग, पहले दिन​ ही ली थी डिलीवरी

मेले से पहले ही दिन नई कार की डिलीवरी लेने वाले गोलपहाड़िया, अयोध्या नगरी निवासी आकाश राठौर पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि नवंबर में उन्होंने अपनी कार की बुकिंग कराई थी। कार का पूरा पेमेंट भी उन्होंने पहले ही कर दिया था, केवल आरटीओ छूट के लिए वह रुके हुए थे। ऐसे में आज कार लेने पहुंच है। इस कर को खरीदने के लिए उनका पूरा परिवार मिला के ऑटो मोबाइल सेक्टर पर पहुंचा था। रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने पर पूरे परिवार बहुत ही खुश था।

 

admin

Related Posts

भोपाल में 18 मई को होगा ऊर्जा विकास निगम के व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ

पीएम सूर्य घर योजना का डिजिटली होगा प्रचार-प्रसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में एक साथ होगा प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं…

एमपी ट्रांसको ने सुरक्षित दूरी सुनिश्चित कर मानव जीवन को जोखिम से बचाया

220 केवी दमोह-टीकमगढ़ लाइन में ट्रिपिंग की जाँच के लिये विशेष अभियान भोपाल   मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस दमोह संभाग द्वारा 220 केवी दमोह-टीकमगढ़ ट्रांसमिशन लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक