ग्वालियर निगम ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 50 दिन बाद तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा

ग्वालियर

ग्वालियर शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर ही जल प्रदाय होगा। इसकी शुरुआत शनिवार (16 नवंबर) से हो गई है। शनिवार को आधे शहर में पानी नहीं आया है। जबकि इस बार अच्छी बारिश से ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा लबालब हो गया था।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम ने रोज पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 50 दिन बाद अब शहर वासियों को तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि सर्दी के मौसम में पानी की बचत कर मई-जून में रोज सप्लाई की जाएगी।

16 नवंबर को 58 पानी की टंकियों से 36 वार्डों के विभिन्न मोहल्ले-कॉलोनियों में सप्लाई की गई है। इसमें पांच स्थानों पर डायरेक्ट पानी सप्लाई भी शामिल है। दूसरे दिन 17 नवंबर को 56 पानी की टंकियों से सप्लाई होगी। 33 वार्डों के कॉलोनी मोहल्लों में पानी की सप्लाई का दिन रहेगा। इसी तरह एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई होगा। अच्छी बारिश के दौरान तिघरा जलाशय लबालब भर गया था। उस दौरान जल संसाधन विभाग ने 15 नवंबर तक रोज पानी सप्लाई देने का फैसला लिया था। उस फैसले के तहत रोज पानी सप्लाई हो रहा था। अब नई व्यवस्था के तहत 16 नवंबर से 30 अप्रैल 2025 तक एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा और 1 मई 2025 से 31 अगस्त तक फिर से रोज पानी सप्लाई होगी। आज (शनिवार) यहां हुई पेयजल सप्लाई रक्कास टैंक, सागर ताल डायरेक्ट सप्लाई, लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी क्षेत्र खल्लासीपुरा में डायरेक्ट, दाल बाजार-लोहिया बाजार-नया बाजार और ओल्ड हाईकोर्ट क्षेत्र में डायरेक्ट सप्लाई, बीएसएफ कालोनी टंकी, शताब्दीपुरम टंकी, पिंटो पार्क टंकी, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा काम्पलेक्स डीडी नगर, डीडी नगर के सेक्टर-1, सेक्टर-जी की टंकी, रेलवे कालोनी, एमिटी पहाड़ी, जड़ेरूआ पानी की टंकी, कुंज विहार, अमलताश कालोनी, शिव कालोनी, नारायण विहार, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कालोनी, दर्पण कालोनी, डाइट, तुलसी नगर, न्यू कलेक्ट्रेट, आरकेबीएम, हुरावली, गुप्तेश्वर पहाड़ी, हनुमान पहाड़ी पुरानी टंकी, हेम सिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, गुड़ी पाएगा, जवाहर कालोनी, सिकंदर कंपू, डांग वाले बाबा, अवाड़ापुरा पार्क, अवाड़पुरा पहाड़ी टंकी से क्षेत्रों सप्लाई की गई है। रविवार (17 नवंबर) को यहां आएगा पानी ट्रांसपोर्ट नगर लक्ष्मीपुरम, रक्कास टैंक, इस्लामपुरा, शंकरपुर, हीरा भूमिया- 1, हीरा भूमिया-2, माता मंदिर, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर-3 और 4, 12 बीघा मोहित गार्डन, 24 बीघा चंदन नगर, इंद्रा कालोनी, आनंद नगर ए और बी ब्लॉक की टंकी, जगनापुरा, पीएचई कालोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एवीएम कॉन्वेंट स्कूल किलागेट, तानसेन नगर, नूरगंज, रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर, द्वारकापुरी, हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल, मांढरे की माता संपवै, आम खो पानी की टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कालेज, गड्ढेवाला मोहल्ला, कृष्णा पहाड़ी मोतीझील, गोला का मंदिर, न्यू शांति नगर, निंबा जी की खो, गोरखी न्यू, गोरखी पुरानी, गजराराजा टैंक, संजय नगर, राजा गैस गोदाम, ब्रिगेड लक्कड़खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान संपवेल आदि शामिल है। नई व्यवस्था से 31 अगस्त तक का पानी तिघरा जलाशय से रोज पानी की सप्लाई व्यवस्था के तहत 12-13 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा है। अब एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई व्यवस्था में 8 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा। इससे रोज 4-5 एमसीएफटी पानी की बचत होगी। इससे तिघरा में 31 अगस्त तक पानी का स्टोरेज रहेगा।

admin

Related Posts

MP में लगातार 3 दिन बारिश का अनुमान, भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में आंधी का भी खतरा

भोपाल  मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले…

सांदीपनि स्कूल में भारी फेल, 332 में से 245 छात्र हुए असफल, प्रिंसिपल को नोटिस भेजा गया

लटेरी  स्थानीय सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के कुल 332 छात्रों में से 245 छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट